Wednesday, February 25, 2026
17.3 C
London

राशिफल फरवरी 2020

मेष

मेष

यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। प्रियजन से भेंट व्यापारिक यात्रा होगी। ख़ुशी का समाचार प्राप्त होगा। स्थान प्ररिवर्तन के योग रहेंगे। वाहन खरीदेंगे। साझेदारी से सतर्कता बनाए रखें। व्यय की अधिकता के कारण तनाव एवं मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। शत्रु परास्त होंगे। लाटरी सत्ता से लाभ नहीं मिलेगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। कारोबार बढ़ेगा, सफलता एवं लाभ भी होगा।

वृषभ

वृषभ

यह माह आपके लिये सामान्य रहेगा कारोबारी एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा शुभ समाचार मिलेंगे। संतान के किसी कार्य से प्रसन्नता मिलेगी। मान यश बढ़ेगा। आय में बढ़ोत्तरी किंतु मनोरंजन दिखावा आदि कार्यों पर व्यय करेंगे। वाणी के कारण बनते कार्य बिगाड़ लिया करेंगे। अविवाहितों के विवाह योग प्रबल होंगे। कैरियर में बदलाव होगा। प्रियजन से भेंट होगी। बुजगों के स्वास्थ्य की परेशानी बनी रहेगी। पिता-पुत्र वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे।

मिथुन

मिथुन

इस माह आपको परीक्षा में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ होगा। शत्रु पक्ष से कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल है। मान यश लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मित्रता बढ़ेगी। विदेश यात्रा होगी। बेरोजगारों को रोजगार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों पर व्यय होगा। परंतु आय के नये स्रोत बनते रहेंगे। पिता-पुत्र में अनबन बनी रहेगी। धन के लेन-देन में सतर्कता रखें।

कर्क

कर्क

इस माह आपको परिश्रम और संघर्ष द्वारा सफलता प्रदान होगी। धन लाभ, मान, यश की प्राप्ति आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। घर परिवार के सुख में कमी रहेगी। बड़ों की सलाह कारगार साबित होगी। धर्म, कर्म में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय अनुकूल है। हास-परिहास में समय व्यतीत होगा किंतु स्वास्थ्य से परेशानी, अज्ञात भय रहेगा। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। मेल जोल बढ़ाने से लाभ मिलेगा। जिद करना हानिकारक सिद्ध होगा।

सिंह

सिंह

यह माह आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। दिनचर्या सुखद रहेगी। प्रियजन से भेंट, व्यस्तता बढ़ेगी एवं स्वयं की कोशिश से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा किंतु विरोधी सक्रिय रहेंगे। सकारात्मक सोच मददगार होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। घर परिवार से वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। हर कार्य इच्छा के अनुरूप होगा। जीवनसाथी सहायक रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या

कन्या

यह माह आपको कार्यों में सफलता लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मान यश मिलेगा। स्थान परिवर्तन होगा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अतिथि के आने से घर का वातावरण बदलेगा। खिलाड़ी वर्ग के अच्छे प्रदर्शन के योग रहेंगे। विपरित योगों की ओर अधिक झुकाव रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। व्यापार में कुछ बदलाव होंगे। साझेदारी में परेशानी आयेगी।

तुला

तुला

यह माह आपके लिये आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-यश बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्थान परिवर्तन होगा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सांसारिक जीवन का आनंद लेंगे। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलेगी। जीवन साथी से स्नेह-लगाव बढ़ेगा। मित्रों एवं परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में परेशानियां आ सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक

इस माह आपको का धन प्राप्त होगा परिश्रम से ही सफलता एवं लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता परिवार के कार्यों में व्यय होंगे। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। शत्रु परास्त होंगे। परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। सरकार की ओर से रुका धन मिलेगा। भूमि भवन संबंधी विवाद बढ़ेंगे। भाग्य साथ देगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें।

धनु

धनु

इस माह धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल है। परिस्थितियों में बदलाव होगा। व्यवसाय में आशानुकूल लाभ, मन प्रसन्न रहेगा। मान-यश बढ़ेगा। सुख और आनंद की प्राप्ति, स्थान परिवर्तन, वाहन पर व्यय करेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। संतान के कार्यों से प्रसन्नता मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। बिगड़े व रूके कार्य पूर्ण होंगे। सत्ता पक्ष से लाभ एवं मदद मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

मकर

मकर

इस माह घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। विशिष्ट जनों से मुलाकात होगी। मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल एवं सफलता दायक रहेगा। आलस्य के कारण कार्य बिगाड़ लेंगे। वाहन से परेशानी उठाना पड़ेगी। व्यय अधिक होगा जिसके कारण तनाव बना रहेगा। यात्रा होगी जो कि लाभ दायक रहेगी। आवास की परेशानी बनी रहेगी। महिलायें मददगार रहेंगी।

कुम्भ

कुम्भ

इस माह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य में सफलता और लाभ प्राप्त होगा तरक्की के अवसर मिलेंगे। रूके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य साथ देगा। सकारात्मक सोच लाभदायक रहेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शत्रु परास्त होंगे। लाटरी सट्टा से दूरियां बनाना रखें। विद्यार्थी वर्ग उम्मीद से बेहतर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। अर्थ व्यवस्था में सुधार होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे। यात्रा होगी। लापरवाही से बचें।

मीन

मीन

यह माह आपके लिये आय बढ़ायेगा। आय के नये स्त्रोत खुलेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। सुख सुविधायें मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक शुभ कार्य होंगे। प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय अनुकूल रहेगा। राजकीय पक्ष की अनुकूलता बनी रहेगी। प्रतिभा और सूझ-बूझ से किये कार्य से लाभ एवं सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

Give us a like on Facebook

Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img