राशिफल जनवरी 2020

Date:

मेष

मेष:

यह माह आपके लिये परिवर्तन एवं बदलाव करने वाला होगा। यात्रा से आय प्राप्त होगी। नई योजना बनायेंगे। विश्वास करना हानिकारक रहेगा। आय की तुलना में व्यय बढ़ेगा। परिश्रम की तुलना में अनुकूलता प्राप्त होगी। वाकचातुर्यता से अपने बिगड़े कार्य में सफलता मिलेगी। अतिथि का आगमन एवं शुभ समाचार की प्राप्ति, शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। तीर्थ यात्रा विवाद, मांगलिक कार्य आदि में भाग लेगे।यश,सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ

वृषभ:

यह माह आपके लिये अनुकूल फलदायक रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधा पर व्यय करेंगे। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी एवं नौकरी में पद प्रतिष्ठा एवं पदोन्नति के योग रहेंगे। इस अवधि में स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। लंबी यात्रा का आनंद उठाएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रियजनों से भेंट होगी। क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्यक रहेगा। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी।

मिथुन

मिथुन:

यह माह आपको मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यसायिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान यश की प्राप्ति होगी। विश्वास करना हानि कारक रहेगा। नये कार्य से लाभ और सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में कम मन लगेगा। जीवन में सकारात्मक सोच आगे बढ़ने के लिये सहायक होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। नौकरी में थोड़ा परिश्रम से अधिक लाभ होगा।

कर्क

कर्क:

इस माह रुके कार्य पूर्ण होंगे। विदेश यात्रा होगी। सुख, आनंद की प्राप्ति, विद्यार्थी को परीक्षा, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। मकान परिवर्तन करेंगे। परिवार से वैचारिक मतान्तर बनेंगे। धार्मिक, सामाजिक, कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से समय लाभदायक रहेगा। पिता से वैचारिक मतान्तर रहेंगे। जीवन साथी से सहयोग एवं दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। साझेदारी से तनाव बना रहेगा।

सिंह

सिंह:

यह माह मिला-जुला प्रभावकारी रहेगा। कुछ मुश्किल एवं उलझनों का सामना करना पड़ेगा, किन्तु अपनी बौद्धिक कुशाग्रता से सफलता अर्जित हो जायेगी। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति, शत्रु पर विजय प्राप्ति होगी। व्यापारिक यात्रा के योग। साझेदारी में कार्य करना अहितकार रहेगा। जितना परिश्रम करेंगे उतना ही सफलता मिल पायेगी। पारिवारिक उलझने तो आयेंगी परन्तु समय रहते समस्याओं का निदान भी हो जायेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कृषकों को मेहनत के अनुरूप लाभ मिलेगा। संतान के कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या

कन्या:

यह माह आपको परिवर्तन करवाने वाला होगा, लम्बी यात्रा होगी। रुकावट के साथ कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में विवाह संबंध, मांगलिक कार्य होने के योग प्रबल होंगे। नौकरी में तथा कार्य व्यवसाय में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। लेन-देन सावधानी से करें। जीवन साथी से अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालयीन प्रकरणों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से सम्बंधित प्रकरणों में सफलता अर्जित होगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट के योग रहेंगे।

तुला

तुला:

यह माह आपके लिये यात्रा प्रधान रहेगा। उत्साहित होकर कार्य करेंगे। नवीन वाहन सुख के योग रहेंगे। विशिष्ट अतिथि का आगमन होगा। कार्य व्यवसाय में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिश्रम से सफलता प्राप्त हो जायेगी। मनोरंजन भौतिक सुख-सुविधा, यात्रा, मौज-मस्ती का लुत्फ़ उठाएंगे एवं व्यय की अधिकता भी रहेगी। संतान के कार्यों से प्रसन्नता रहेगी। संतान के कार्यों से प्रसन्नता रहेगी। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति, पदोन्नति, नवीन नौकरी, मनचाहा स्थान परिवर्तन के योग प्रबल बने रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक:

यह माह आपके लिये खुशीभरा रहेगा। कार्य, व्यवसाय में वृद्धि, आय के नवीन साधनों की प्राप्ति, भाग्योदय के योग। दूर देश की यात्रा करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों एवं परिवारजनों का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य सम्पादित करेंगे। वाणी से मुश्किल कार्यों में सफलता मिल जायेगी। शासन में रुके कार्य पूर्ण होंगे। संपत्ति का निर्माण होने के योग प्रबल होंगे। साथ ही नवीन वाहन के योग बनेंगे। दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति एवं जीवन आनंद के योग प्रबल बने रहेंगे।

धनु

धनु:

यह माह आपके लिये मिश्रित फलदायी रहेगा। सोचे कार्य परिश्रम के उपरान्त पूरे होंगे। भाई, परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। परिवार में मांगलिक, धार्मिक प्रसंग आयोजित होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दान-धर्म भी होगा। संतान के रुके कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नवीन नौकरी, आय के साधनों में वृद्धि तथा प्रमोशन के योग बनेंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

मकर

मकर:

यह माह आपके लिये खुशियों से भरा रहेगा। विगत वर्षों से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। न्यायालयीन प्रकरणों में विजय मिलेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का आगमन होगा। अचानक सम्पत्ति का क्रय एवं वाहन सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। मित्रों एवं सहयोगियों से कार्य बनेंगे। आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति होगी। विवाह संबंध होगा। पुत्र संतान की प्राप्ति होगी, किंतु उधार देना, विश्वास करना हानिकारक होगा। सोच समझकर ही निर्णय लेवे।

कुम्भ

कुम्भ:

यह माह आपको स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर रहेगा। पांव एवं हड्डी तथा दांतों से कष्ट के योग रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। परिश्रम अधिक करना होगा, तभी सफलता मिलेगी। विश्वास करना हानिकारक रहेगा। नवीन कार्य व्यवसाय के योग रहेंगे। लोहे, तेल से संबंधित कार्य सोच विचार कर ही प्रारंभ करें। विदेश यात्रा के योग रहेंगे। लंबी यात्रा पर खर्च होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मित्रों से भेंट होगी। सम्पत्ति संबंधित सौदे सोचकर करें।

मीन

मीन:

यह माह आपको आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। रुका धन प्राप्त होगा। आय के नवीन स्रोत की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति, नवीन नौकरी, मनचाहा स्थान परिवर्तन के योग रहेंगे, किन्तु संतान के कार्यों में रुकावटे आएंगी। पत्नी एवं पारिवारिक लोगों से वैचारिक मतांतर होंगे। मांगलिक, धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। शुभ कार्यों में खर्च भी करना होगा। ठंड के रोग एवं पाचन तंत्र से कष्ट के योग बनते हैं। सावधानी बरतें।

Give us a like on Facebook

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...