अहमदनगर. नगर तहसील माहेश्वरी महासभा और आदित्य बिरला मेमोरियल हॉस्पिटल पुणे के तत्वाधान में स्वास्थ शिविर का आयोजन धूत हॉस्पिटल में किया था। शिविर का उद्घाटन डॉ. आर आर धूत ने किया। माहेश्वरी समाज के जिलाअध्यक्ष अनीष मणियार, जिला मंत्री अजय जहाजू, बिरला हॉस्पिटल के डॉ. सुभाष मुनोत मंचासीन थे। सम्मलेन में 115 लोगों का स्वास्थ चेकउप किया गया। इसमें 100 महिलाऐं भी थीं। नंदलाल मणियार, आर डी मंत्री, श्रीगोपाल जोखटिया, चंद्रकांत गट्टाणी, रामेश्वर बिहाणी, अतुल दागा, अशोक बंग, ओमप्रकाश चांडक आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन व आभार तहसील मंत्री मुकुंद धूत ने किया।

Give us a like on Facebook




