अहमदाबाद। 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माहेश्वरी समाज संगठनों द्वारा कई शहरों में वृक्षारोपण और जरूरतमंदों की मदद से सम्बंधित गतिविधियों का आयोजन हुआ। अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा श्री प्रबोध रावल वानप्रस्थाश्रम में वृक्षारोपण और जरूरतमंदों के लिए अनाज वितरण का कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष कौशल थीरानी, महामंत्री श्री नीरज सोमाणी, कोषाध्यक्ष श्री पुनीत पेरीवाल और गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास मूंदड़ा और संगठन मंत्री विकास चांडक और कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।




