Tuesday, February 24, 2026
11.6 C
London

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज का वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित अनिरुद्ध भार्गव पर्यावरण पुरस्कार, भीलवाड़ा चैप्टर के कन्वीनर बाबूलाल जाजू (Babulal Jaju) को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण, पशु कल्याण एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है।

इंटेक के चैप्टर्स डिवीजन डायरेक्टर ग्रुप कैप्टन अरविंद शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर के विभिन्न इंटेक चैप्टर्स से प्राप्त 14 आवेदनों में से श्री जाजू का चयन किया गया है, जो उनकी कार्यशैली और प्रभाव को दर्शाता है। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपए की नकद राशि तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

को-कन्वीनर श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि श्री जाजू ने वर्षों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का कार्य किया है। वन्य जीव, नदियों को पुनर्जीवन, बड़े पैमाने पर पौधारोपण, जंगलों के संरक्षण, जलाशयों के पुनर्जीवन, हरित आवरण बढ़ाने, पशु संरक्षण तथा आमजन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

उनके प्रयासों से न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचा, बल्कि भावी पीढ़ियों में भी संरक्षण की चेतना मजबूत हुई है। इस उपलब्धि पर इंटेक भीलवाड़ा के मुकेश अजमेरा, संदीप पोरवाल, गोपाल नाराणीवाल, रतनलाल दरगड, दिलीप गोयल सहित अन्य सदस्यों ने बाबूलाल जाजू को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और प्रेरणादायी सेवा पथ की कामना की।


Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Sri Maheshwari Times- January 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times January 2026 Edition on...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img