नागपुर। शहर की ख्यात डेंटल इम्प्टोलॉजिस्ट डॉ. बरखा राठी को इंदौर में हाल ही में संपन्न इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट के 30वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिष्ठित आईएसओआई फेलोशिप से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. बरखा राठी विदर्भ क्षेत्र की पहली महिला इंप्लांटोलॉजिस्ट हैं जिन्हें भारत में ओरल इंप्लांटोलॉजी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।
नागपुर में एडवांस डेंटल क्लिनिक में प्रैक्टिस करने वाली डॉ. बरखा के पास पहले से ही ओरल इंप्लांटोलॉजी में उनकी अभिनव सर्जिकल प्रक्रिया के लिए कॉपीराइट है और उन्हें प्रतिष्ठित इंप्लांटोलॉजिस्ट में से एक माना जाता है।




