Tuesday, February 24, 2026
14.1 C
London

सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है- गरुड़ मुद्रा

गरूड़ एक पक्षी है, जिसे पक्षियों का राजा कहा जाता है। यह सांपों का दुश्मन है और भगवान विष्णु का वाहन है। इसकी दृष्टि बहुत ही तेज होती है। इस मुद्रा में केवल अंगूठे आपस में जुड़े होते हैं जबकि हाथों की बाकी उंगलियां फैली रहती हैं, जिससे हथेलियां खुली रहती हैं। गरुड़ मुद्रा (ईगल सील) का अभ्यास शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और वात (वायु) तत्व को संतुलित रखता है।

दोनों हाथों के अंगूठों को आपस में जकड़ लें और दाएं हाथ को बाएं हाथ के ऊपर रखते हुए हाथों को पेट के निचले भाग पर रखें (स्वाधिष्ठान चक्र पर)। 10 बार गहरी लम्बी श्वास लें और छोड़ें। फिर धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर सरकाते हुए नाभि पर ले आएं (मणिपुर चक्र पर)। फिर 10 श्वास लें और छोड़ें।

Shivnarayan-Mundra

इसके बाद हाथों को थोड़ा और ऊपर सरकायें और हाथों को पेट के ऊपर वाले भाग (आमाशय यकृत) पर ले आयें। फिर 10 बार रेचक पूरक करें। अन्त में अपने हाथों को छाती पर ले आयें। बायां हाथ छाती पर रखें और दायां हाथ कन्धों की ओर करते हुए, उंगलियों को खोल कर फैलाएं। इस क्रिया में लगभग 4 मिनट लगेंगे। इसे दिन में तीन बार करें।

इस मुद्रा से शरीर के सभी अंगों में रक्त संचार बढ़ता है। पेट के नीचे वाले भाग से लेकर छाती तक जितने भी अंग हैं, वे सक्रिय होते हैं। मणिपुर चक्र संतुलित होता है। शरीर के दाएं और बाएं अंग में प्राण शक्ति और ऊर्जा का सन्तुलन बनता है। महिलाओं में मासिक धर्म में होने वाली पीड़ा समाप्त होती है। मासिक धर्म की अनियमितता दूर होती है।

स्वाधिष्ठान चक्र भी प्रभावित होता है। इससे पेट के रोग ठीक होते हैं। जब हम अपने हाथों की यह मुद्रा बनाकर नीचे से ऊपर तक हाथों को लेकर जाते हैं और साथ में श्वास-प्रश्वास की क्रिया भी करते हैं, तो हमारे हाथों के शक्ति केन्द्र एवं श्वासों की प्रक्रिया मिलकर उन सभी अंगों को स्वस्थ बनाती है। इससे आखों की रोशनी भी बढ़ती है।

विशेष- कृपया उच्च रक्तचाप वाले इस मुद्रा को न करें।

Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img