Wednesday, February 25, 2026
9.2 C
London

राष्ट्रीय युवा कुंभ ने करवाऐ युवा शक्ति के दर्शन

गोवर्धन। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा गोवर्धन, गिरिराज जी में 1-2-3 अप्रैल 2023 को ‘राष्ट्रीय युवा कुंभ’ का लगभग 3000 से अधिक युवा और समाज बंधुओं की उपस्थिति में आयोजन किया गया। ‘राष्ट्रीय युवा कुंभ’ की शुरुआत श्रीनाथजी का अभिषेक, ध्वजा मनोरथ तथा मुखारविंद पर शाही अभिषेक के साथ की गई। एक साथ सात स्थानों पर शाही अभिषेक किया गया।

राष्ट्रीय युवा कुंभ का उद्घाटन महासभा के सभापति श्याम सुंदर सोनी के मुख्य आतिथ्य तथा महिला संगठन की अध्यक्ष मंजू बांगड़, निवर्तमान अध्यक्ष आशा माहेश्वरी, युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तापड़िया व राधाकिशन सोमानी के आतिथ्य व युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या की अध्यक्षता में हुआ।

रूपल मोहता, नंदकिशोर जेथलिया, प्रकाश लड्डा, ओम तापड़िया की विशेष उपस्थिति रही। राष्ट्रीय महामंत्री आशीष जाखोटिया, कार्यक्रम समन्वयक राहुल बाहेती, भरत तोतला, आशीष सारडा, सुरेंद्र रांधड तथा कार्यक्रम प्रभारी शरद सोनी, रुपेश सोनी, केशव डागा, अर्पित धूत, सी पी नामधरानी, राधे तोषनीवाल व प्रदीप लड्ढा ने पूरे कार्यक्रम की बागडोर संभाल रखी थी।

महिला संगठन की कोषाध्यक्ष किरण लड्ढा, संगठन मंत्री ममता मोदानी, शोभा सादानी, महासभा के संयुक्त मंत्री दक्षिणांचल सुरेंद्र मानधने व विष्णुकांत भूतड़ा, आनंद सोनी रामनिवास मानधना, अनिल मानधनी, कमल भूतड़ा, नारायण मालपानी, प्रवीण सोमानी, रमेश मनिहार, दीपक चांडक, विवेक मोहता, अमित सारडा व सवाई चांडक की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही नगर पालिका गुलाबपुरा चेयरमैन सुमित काल्या सत्यनारायण काबरा व गणेशलाल बाहेती की भी विशेष उपस्थिति रही।


आगंतुकों की सुविधा का पूरा ध्यान

कार्यक्रम गिरवर निकुंज, परिक्रमा मार्ग पर आयोजित किया गया एवं 23 अलग-अलग स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की गई। आने जाने के लिए 200 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो की व्यवस्था की गई। भव्यता व गाजे-बाजे के साथ परिक्रमा मार्ग में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें प्रख्यात भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा भजन गाए गए। गिरिराज जी को 13 किलोमीटर लम्बे मुख्य परिक्रमा मार्ग में धोती ओढाई गई।

यह ऐसा प्रथम अवसर है कि पूरे परिक्रमा मार्ग पर ठाकुर जी को धोती पहनाई गई हो। गिरिराज जी निवासी आमजन परिक्रमा मार्ग की सड़कों पर निकल कर आ गये। उन सबके लिए भी यह नया विषय था क्योंकि ऐसा अनूठा कार्य पूर्व में कभी भी नहीं किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम में भारतवर्ष के 27 से अधिक प्रदेशों तथा नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, दुबई आदि से समाज बंधु व युवा साथी पधारे तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए गिरिराज जी में समाज का एक भी परिवार निवासरत नहीं होने के बावजूद 400 से अधिक कार्यकर्ता जुटे रहे।


बिजनेस कॉन्क्लेव में विशिष्ट मार्गदर्शन

बिजनेस कॉन्क्लेव में देश के जाने-माने प्रख्यात स्पीकर्स रिलायंस रिटेल के सीईओ दामोदर मल, संदीप मल, अनंत लड्ढा, मनीष मूंधड़ा व प्रीति राठी ने हिस्सा लिया और हजारों की संख्या में युवा साथियों ने बिजनेस के गुर सीखे। ‘शार्क कुंभ’ स्टार्टअप में 5 करोड रुपए से अधिक का फंड इन्वेस्टमेंट कार्यक्रम के दौरान ही प्राप्त हो गया तथा लगभग 6 करोड रुपए और फंड इन्वेस्टमेंट किए जाने की संभावना है।

इस तरह से समाज में पहली बार एक प्रोग्राम में लगभग 11 करोड की राशि स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट किया जाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की पंचम कार्यकारी मंडल बैठक एवं षोडश कार्य समिति बैठक का आयोजन ब्रिज वसुंधरा रिसोर्ट पर हुआ जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गिरिराज जी को 3100 किलो का छप्पन भोग लगाया गया जिसके यजमान अशोक सोमानी, योगेश मानधनी, अरुण लखानी व सभी युवा साथियों व समाज बंधुओं को 1-1 छप्पन भोग का डिब्बा वितरित किया गया।

फूलों की होली व भव्य भजन संध्या में ध्रुव शर्मा और स्वर्णाश्री के मधुर भजनों पर सभागार में उपस्थित हजारों की संख्या में युवा साथी व समाज बंधु मंत्रमुग्ध हो गए और थिरकते हुए नाचने लगे। लगभग 500 समाज बंधुओं ने गिरिराज जी की सामूहिक दंडवत परिक्रमा की। एक से एक कड़ी के रूप में जुड़ कर एक साथ दंडवत परिक्रमा करने का यह अनूठा संगम था।

समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या व राष्ट्रीय महामंत्री आशीष जाखोटिया द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों एवं वर्तमान तथा पूर्व राष्ट्रीय युवा संगठन के पदाधिकारियों व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंत्रियों तथा महासभा व महिला संगठन के पदाधिकारियों को विशेष योगदान व सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। शरद सोनी ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया।


Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img