Wednesday, February 25, 2026
10.3 C
London

मुख्यमंत्री ने किया राम वन गमन पथ का विमोचन

भोपाल। गत 1 फरवरी 2022 मौनी अमावस्या के दिन शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश द्वारा “राम वन गमन पथ-पुनरावलोकन” पुस्तक का अपने निवास में अभिजित मुहूर्त में विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक डॉक्टर रामगोपाल सोनी, सेवानिवृत्त अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भारतीय वन सेवा) और इस पुस्तक के प्रकाशक पुष्कर बाहेती (ऋषि मुनि प्रकाशन उज्जैन) को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह भी अलौकिक संयोग ही था कि आज के ही दिन मौनी अमावस्या पर संवत 1607, वर्ष 1550 को चित्रकूट में तुलसीदास को प्रभु राम के दर्शन हुए थे। इस पुस्तक में वाल्मीकि रामायण, तुलसीदास की राम चरित मानस, विभिन्न पुराणों के आधार पर राम वन गमन के वास्तविक पथ को गूगल नक्शे पर चिन्हित किया गया है। मार्ग के स्थानों के अक्षांश और देशांतर भी दिए गए हैं। लेखक की हार्दिक इच्छा है कि मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार प्रभु राम के वन गमन पथ का समुचित विकास करेगी जिससे आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

लेखक ने मार्ग में मिलने वाले ऋषि मुनियों के बारे में और प्रभु राम की लीला का विस्तृत वर्णन किया है। उम्मीद की जाती है कि शीघ्र ही नर्मदा परिक्रमा की तरह राम वन गमन पथ की यात्राएं भी शुरू होंगी। तुलसीदास जी ने लिखा है कि आज भी जो स्वप्न में भी पथिक राम लक्ष्मण और सीता के दर्शन कर लेता है उसे राम की कृपा मिल जाती है। इस पुस्तक ने पहली बार सही राम वन गमन पथ को दर्शाया है, जो आज तक देश में किसी को नही मालूम था।

क्लिक करें इस बटन को और आज ही बुक करें ऋषिमुनि प्रकाशन द्वारा ये पुस्तक Amazon पर।


Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img