Wednesday, February 25, 2026
9.2 C
London

राशिफल मार्च 2020

जानिये राशिफल मार्च २०२० पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

मेष:

यह माह आपके लिये परिश्रम एवं प्रयत्न के उपरांत प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं लाभ प्रदान करने वाला होगा। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लम्बी यात्रा के योग रहेंंगे। स्थाई सम्पत्ति से संबंधी प्रकरणों में सफलता मिलेगी। खिलाड़ी वर्ग का प्रदर्शन उत्तम रहेगा। व्यवसायिक लोगों को कार्य व्यवसाय में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे। विवाह संबंध होगा। प्रिय से भेंट एवं शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृषभ

वृषभ:

यह माह आपके लिये मध्यम श्रेणी का रहेगा। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। धन का आवागमन बना रहेगा। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आर्थिक संपन्नता आवश्यकतानुसार मिलती रहेगी। पारिवारिक परेशानी एवं यात्रा में कष्ठों का सामना करना पड़ सकता है। अज्ञात भय का वातावरण निर्मित होगा। परिश्रम रंग लायेगा एवं माह के अंत में कार्य में सफलता मिलने लगेगी। सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद दूर होगा।

मिथुन

मिथुन:

यह माह आपके लिये कार्य व्यवसाय की दृष्टि से उत्तम रहेगा। स्थान परिवर्तन होगा। पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। विवाह संबंध होगा। यात्रा में सावधानी रखना आवश्यक होगा। विरोधी परास्त होंगे। साझेदारी में वैचारिक मतान्तर उभर सकते हैं। राजकीय पक्ष के पूर्व के रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। संतान के रुके कार्य पूर्ण होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कर्क

कर्क:

यह माह आपके लिये परिश्रम उपरांत सफलता प्रदान करने वाला होगा। हठ करना हानिकारक रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार से वैचारिक मतांतर उभरेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान के रुके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय होंगे किन्तु सफल नहीं हो पायेंगे। अज्ञात भय बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिये उत्तम समय रहेगा। लालच में धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह

सिंह:

यह माह आपके लिये कार्य व्यवसाय में प्रगति दायक रहेगा। सुखद वातावरण निर्मित होगा। मन प्रसन्न रहेगा। राजकीय पक्ष से अनुकूलता मिलेगी। संतान के रुके कार्य पूर्ण होंगे। यश की प्राप्ति के योग रहेंगे। परिवार में उलझनें तो आएंगी परंतु समाधान भी हो जायेगा।सम्पत्ति से संबंधी प्रकरणों में सफलता मिलेगी। संतान के कार्यों में सम्मान मिलेगा। परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य होंगे। शौक, मौज-मस्ती, भ्रमण पर व्यय करेंगे। जान पहचान का क्षेत्र बढ़ेगा।

कन्या

कन्या:

यह माह आपके लिये नये कार्य व्यवसाय को प्रारंभ करवायेगा। साथ ही नौकरी तथा आय के नवीन साधनों की प्राप्ति के प्रबल योग रहेंगे। शरीर कष्ट, पाचन तंत्र से संबंधित कष्ट के योग बनते हैं। लम्बे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पारिवारिक समस्या का निराकरण होगा। उधार देना हानिकारक सिद्ध होगा। सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों का निपटारा होगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बढ़ेगी। मित्रों एवं परिवारजनों का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा।

तुला

तुला:

यह माह आपके लिये कार्यों में सफलता तथा धन लाभ प्रदान करने वाला होगा। प्रियजन से भेंट होगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिये यह समय अनुकूल है। मान सम्मान यश बढ़ेगा। प्रतिभा का लाभ मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग, अचानक व्यय होगा। परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। संतान के कार्यों पर खर्च करेंगे। धन सम्पत्ति के मामले में तनाव बढ़ेगा। यात्रा करने में असुविधा होगी। लेन-देन में सतर्कता एवं सावधानी रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक:

यह माह आपको कार्यों में सफलता देगा एवं मान सम्मान बढ़ायेगा। आपके नये स्त्रोत बनेंगे। मित्र सहायक होंगे। परिवार में मांगलिक व शुभ कार्य होंगे। विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक मतभेद बने रहने से तनाव बना रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा में सावधानी रखें। सकारात्मक विचारधारा बनाये रखें। अपने परिश्रम के बल पर उन्नति करेंगे। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। मांगलिक, धार्मिक कार्य व विवाह संबंध तय होगा। शुभ कार्यों में भाग लेंगे।

धनु

धनु:

यह माह आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय भाग्यवर्धक रहेगा। माता का आशीर्वाद मिलेगा। सोचे कार्य पूर्ण होंगे। जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा। नये समझौते होंगे जो लाभदायक रहेंगे। सुख साधनों पर व्यय होगा। किसी पर विश्वास करना हानिकारक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपके लिये लाभदायक रहेगी। मनोकामना पूरी होगी। यश मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिश्रम से धन एवं सफलता मिलेगी।

मकर

मकर:

यह माह आपके लिये परिश्रम के उपरांत फल प्रदान करने वाला होगा। तनाव बढ़ेगा। शत्रु नित नई व्यूह रचना रचेंगे किन्तु वह सफल नहीं हो पायेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। लम्बी यात्रा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्य व्यवसाय में आ रही समस्या का निराकरण होगा। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि व ऋण के माध्यम से स्थाई सम्पत्ति का निर्माण होगा। परिवार का स्नेह एवं सहयोग प्राप्त होगा। सोचे कार्यों में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

कुम्भ

कुम्भ:

यह माह आपके लिये सुखद रहेगा। पुराने रुके कार्य पूर्ण होंगे। आत्म विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों का निपटारा होगा। तेजी मंदी के व्यवसाय से सावधानी रखना आवश्यक रहेगा। रोजगार के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति जागृत रहने की आवश्यकता होगी। आमोद-प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ यात्रा, धार्मिक व मांगलिक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

मीन

मीन:

यह माह आपके लिये व्यावसायिक यात्रा प्रदान करने वाला रहेगा। अपनी मेहनत एवं सूझबूझ से सफलता अर्जित होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति उत्तम होगा। पारिवारिक स्नेह-सहयोग की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को उत्तम फल प्राप्त होगा। परिवार में संतान प्राप्ति के योग रहेंगे। शौक-मौज-मस्ती के प्रोग्राम बनेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। संतान के रुके कार्य पूर्ण होंगे।

Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img