संगमनेर। व्यवसायी हरीश तथा सरला आसावा के सुपुत्र सूरज ने वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बनाये इनोवेशन इक्यूबेटर ‘‘लोगो’’ का अब देश भर में इस्तेमाल होगा। सूरज फैशन कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के छात्र हैं। प्रतियोगिता रूस में आयोजित थी। उन्हें अब तक बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के कर कमलों द्वारा रू. 11 हजार, केंद्रीय पेट्रोलियम (कॅबिनेट) मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा रू. 21 हजार तथा बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कर कमलों द्वारा रू. 51 हजार तथा रू.1 लाख के पुरस्कार आदि के साथ ही दिल्ली में भी सम्मानित किया जा चुका है।
Subscribe us on YouTube




