माहेश्वरी समाज की बेटी कु. युक्ता बियानी ने भारत में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रथम पायलट बनने का गौरव अपने नाम किया है। नांदेड माहेश्वरी परिवार की सुकन्या कु. युक्ता बियाणी ने 19 साल की उम्र में विमान पायलट बनकर कॅरियर की ऊँची उड़ान भर दी है।

आज के युग में छात्र को रैट रेस में दौड़ाकर दिन रात एक करके माता-पिता एवं संपूर्ण परिवार दो से पांच साल तक परेशान रहता है, वहीं पर माहेश्वरी छात्रा कु. युक्ता ने अलग कॅरियर चुना भी और उसमें सफलता भी प्राप्त की। युक्ता नांदेड़ निवासी समाज सदस्य प्रवीण बियानी व भाग्यश्री बियानी की सुपुत्री हैं।




