माहेश्वरी महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट

Date:

अभा माहेश्वरी महासभा अभी तक अपने 11 ट्रस्टों के माध्यम से सेवा दे रही थी। इसमें अब “माँ रत्नीदेवी काबरा माहेश्वरी महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट” भी जुड़ गया है। इस ट्रस्ट ने पंजीकरण होते ही अपना कार्य करना भी प्रारम्भ कर दिया।

समाजसेवा की प्रत्येक गतिविधि हेतु चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में एक अलग इकाई गठित किये जाने की परिपाटी महासभा के अंतर्गत स्थापित हैं। इसी स्थापित परिपाटी के अनुसार महासभा में 11 ट्रस्ट भी अभी कार्यरत हैं। महिलाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने उद्देश्य से एक नयी इकाई की आवश्यकता महसूस की गई तथा रामरत्ना औद्योगिक प्रतिष्ठान के प्रवर्तक पद्मश्री रामेश्वरलाल काबरा की स्वीकृति उपरान्त “माँ रत्नादेवी काबरा माहेश्वरी महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट” के नाम से एक नयी इकाई का पंजीकरण हो गया है। आयकर छूट हेतु इनकम टैक्स कानून के अंतर्गत आवेदन कर दिया गया है तथा आगामी माह के अंत तक छूट का सर्टिफिकेट मिलने की संभावना भी है। इस ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र भी महासभा के कार्यक्षेत्र के अनुसार संपूर्ण भारत रहेगा।

महिला सशक्तिकरण पर विचार जानने के प्रयास:

अब न्यास की उद्देश्य पूर्ती हेतु बिना विलम्ब कार्य प्रारम्भ होना आवश्यक है। अतः समाज के सभी सदस्य जो महासभा तथा महिला संगठन से संलग्न हैं तथा जो सभी स्थानीय, तहसील, जिला, प्रादेशिक अथवा आंचलिक किसी-न-किसी स्तर पर कार्यरत हैं। ये सभी कार्यकर्ता महिला सशक्तिकरण विषय पर क्या सोच रखते हैं, यह जानना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं से प्राप्त विचारों के आधार पर ही उद्देश्य पूर्ती की गतिविधियों का निर्धारण करना सहज और उचित होगा। इस बात के मद्देनज़र एक अखिल भारतवर्षीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विष्णुदास दरक ने समाज के सभी चिंतक, लेखक, साहित्यकार, प्राध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस निबंध प्रतियोगिता को मात्र उनकी कुशाग्रता की पुरस्कार राशि से तोले जाने का प्रकल्प न समझें अपितु देश की आधी जनसँख्या को सबल, सशक्त बनाने के देशव्यापी अभियान में आपका योगदान समझें और सहभागी बनें। सभी के प्रयासों पर ही अभियान की सफलता निर्भर है।

महिला सशक्तिकरण पर ही निबंध का केंद्र:

इस राष्ट्रस्तरीय निबंध प्रतियोगिता का केंद्रन ही महिला सशक्तिकरण है और यह लोगों के विचार जानने का एक प्रयास है। अतः इस निबंध प्रतियोगिता का विषय “महिला सशक्तिकरण में क्या निहित है तथा पूर्ती के माध्यम” रखा गया है। प्रतियोगिता को इस विषय पर अधिकतम एक हज़ार शब्दों में निबंध लिखकर 31 अक्टूबर 2019 तक ट्रस्ट कार्यालय में जमा करना है। इसमें 18 वर्ष या अधिक आयु के भारत में रहने वाले समस्त समाजजन शामिल हो सकते हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार 21 हज़ार, द्वितीय 15 हज़ार तथा तृतीय 11 हज़ार रूपए निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि कार्यालय “माँ रत्नादेवी काबरा माहेश्वरी महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट”, रामरत्ना हाउस, ओएसिस काम्प्लेक्स कंपाउंड, पीबी मार्ग, लोवर पारेल (वेस्ट) को प्रेषित भी कर सकते हैं।

Give us a like on Facebook

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...