जाने कैसे बनाए प्रोटीन पेनकेक्स (Protien Pancakes) वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें:
सामग्री: सामग्री: चावल दो कप, तुवर की दाल, चने की दाल, उड़द की दाल, मूंग की दाल ,मोठ की दाल, चवली की दाल- सभी प्रत्येक पाव कप, अदरक हरी मिर्च की पेस्ट-दो टेबल स्पून, कीसी हुई लौकी, गाजर, पत्ता गोभी- प्रत्येक पाव कप, बारीक कटी हुई मेथी, पालक प्रत्येक- पाव कप, स्वादानुसार नमक, मिर्च, जीरा पाउडर, हींग पाउडर। पैन केक सेंकने के लिए तेल, सर्विंग के लिए हरे धनिए की चटनी और टोमेटो सॉस।
विधि
- चावल और सभी दालों को मिलाकर अच्छे से धो ले। फिर उसमें ज्यादा पानी डालकर तीन-चार घंटा भीगा के रखें। बाद में 4 घंटे बाद उसका पानी निकाल कर मिक्सी में महीन पीस ले।
- उसमें आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालकर पतला घोल बनाएं और इसे 5 घंटे के लिए रखें।
- फिर उसमें पैन केक के सभी सामग्री डालकर मिलाएं। नॉन स्टिक पैन गर्म करें, उस पर एक बड़ा चम्मच तेल डालकर पैन केक का मिश्रण डालकर थोड़ा मोटा गोल फैलाएं।
- फिर बाजू से थोड़ा और तेल डालकर दोनों तरफ से लाल होने तक सेके।
- चटनी और सास के साथ गरम-गरम पेश करें।
- आप चाहे तो इसमें ऊपर से ड्राई फ्रूट या चॉकलेट सॉस या फिर मिक्स फ्रूट वगैरा डालकर भी पेश कर सकते हो।

