कई समस्याओं का एक हल- सरसों का तेल

Date:

भारतीय परिवारों में सरसों का तेल हमारी जीवन पद्धति का एक हिस्सा रहा है। यह तीखे स्वाद वाला तेल अपने आप में अनगिनत गुणों से भरपूर होता है। आइये जाने इसे क्यों मानते हैं, ‘‘कई समस्याओं का एक हल’’।

सरसों भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। सरसों के तेल और इसके दाने सदियों से भारतीय पकवानों का हिस्सा हैं। सरसों की पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं। इस तेल को मालिश के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मालिश से रक्त-संचार बढ़ता है, मांसपेशियां विकसित और मजबूत होती हैं, त्वचा की बनावट में सुधार होता है। बच्चों को भी सरसों के उबटन की मालिश की जाती है। सरसों का तेल जीवाणुरोधी होता है। यह खाने में पौष्टिक और बहुपयोगी है।

Kailash-Laddha

सरसों के तेल में ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है। यह फैटी एसिड होता है जो बालों के लिए फायदेमंद है। इनसे बालों की जड़ो को पोषण मिलता है। अगर आप इस तेल को हफ्ते में दो दिन इस्तेमाल करेंगे तो बाल झड़ना कम हो जाता है। दातों और मसूड़ों पर सरसों का तेल रगड़नें से वह मजबूत होते हैं।

पायरिया के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है। इसके अलावा यह सर्दी, जुखाम, सिरदर्द और शरीर के दर्द में भी बहुत फायदा देता है। सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट के गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा विकारों के लिए सबसे अच्छे इलाज के रूप में काम करता है। साथ ही यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढ़ने से रोकता है।

सरसों शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है, अगर इसे ठंड में खाया जाए तो ठंड बिलकुल नहीं लगेगी। अगर आपको भूख नहीं लगती है तो अपने खाने को सरसों के तेल में बनाना शुरु कर दीजिए क्योंकि, यह तेल भूख बढ़ा कर शरीर में पाचन क्षमता को बढ़ाता है।


सरसों के तेल में विटामिन ई होता है। इसे त्वचा पर लगाने से सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव होता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाता है। सरसों के तेल से मालिश करनें से गठिया और जोड़ों का दर्द भी ठीक हो जाता है।

गठिया के रोगी सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करें तो फायदा होगा। सरसों का तेल खाने से कोरोनरी हार्ट डिज़ीज का खतरा भी थोड़ा कम हो जाता है। जिन लोगों की त्वचा रूखी-सूखी है, वे लोग अपने हाथ-पैरों में तेल लगाने के बाद पानी से स्नान कर लें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा नम हो जाती है।

सरसों के दानों को पीसकर लेप लगाने से किसी भी प्रकार की सूजन ठीक हो जाती है। सरसों के दानों को पीसकर शहद के साथ चाटने से कफ और खांसी समाप्त हो जाती है। सरसों के तेल को एक टॉनिक के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को एकदम दूर कर देता है।


अस्वीकरणमैं अपने किसी भी हेल्थ मैसेज का 100% सही होने का दावा नहीं करता। इस टिप्स से काफी लोगों को फायदा हुआ है। कृपया आप किसी भी हेल्थ टिप्स का अपने ऊपर प्रयोग करने से पूर्व अपने वैद्य से राय लेवें।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...