Wednesday, February 25, 2026
10.3 C
London

समाजसेवा के साथ उद्यम की राह- Manisha Laddha

जीवन में यदि उत्साह हो, तो उम्र के हर पड़ाव पर व्यक्ति सफलता की कहानी लिख सकता है। इसी को चरितार्थ कर रही हैं, भोपाल निवासी मनीषा लड्ढा (Manisha Laddha)।

उज्जैन में जन्मी और सुनील लड्ढा के साथ विवाह के पश्चात भोपाल को अपनी कर्मभूमि बना लेने वाली मनीषा लड्ढा वर्तमान में नयी पीढ़ी की महिलाओं के लिये किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनकी समाज में पहचान एक ऐसी समाजसेवी के रूप में है, जो हमेशा समाज के सेवा को तत्पर रहती हैं। इसके लिये उन्हें रायपुर में श्रेष्ठ सह प्रभारी का अवार्ड भी प्राप्त हुआ। अनाथ बच्चों की आश्रय स्थली ‘‘मातृछाया’’ से भी आप सम्बद्ध हैं।


श्रीमती लड्ढा ने 2015-16 में अपनी बिटिया के साथ मिलकर एक स्टार्टअप किया जो कि विदेशी नाम से है जॅकर बम। इसमें वे गुड़ एवं ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाती है। आपका जॅकर बम ऑनलाइन भी अमेजॉन पर भी उपलब्ध है, गोकी पर भी उपलब्ध है और इसकी एक वेबसाइट भी बनी हुई है। यह अपने विशिष्ट उत्पादों से ग्राहकों में लोकप्रिय हो रहा है।


श्रीमती लड्ढा का जन्म 25 अक्टूबर 1970 को उज्जैन निवासी श्री ओमप्रकाश बियानी के यहाँ हुआ था। एम.ए. तक उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात् वर्ष 1991 में भोपाल निवासी श्री कैलाशचंद्र लड्ढा के सुपुत्र सुनील लड्ढा के साथ परिणय बंधन में बंध गईं। उन्होंने समाजसेवा व स्वउद्यम के साथ परिवार को भी इतनी निपुणता से सम्भाला कि पूरा परिवार प्रगति पथ पर आगे बढ़ता ही चला गया।

पुत्र मधुर आईआईटी मुंबई से शिक्षा प्राप्त कर वहीं सेवारत हैं। पुत्री महक ने भी मुंबई आईआईटी से ही शिक्षा ग्रहण की और उनका विवाह कर्नाटक कैडर के आईपीएस सिद्धार्थ गोयल के साथ हुआ है। बेटी महक ने भी ‘‘सोनक’’ नाम से अपना स्टार्टअप प्रारम्भ किया है।


Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img