पद्मश्री बंसीलाल राठी को ‘विशिष्ट सेवा सम्मान’

Date:

चैन्नई। महेश नवमी के पावन पर्व पर आयोजित महेश गौरव सम्मान समारोह में पद्मश्री बंसीलाल राठी अस्वस्थता की वजह से शामिल नहीं हो पाये थे। यह कार्यक्रम माहेश्वरी सभा, तमिलनाडु, केरल, पॉण्डिचेरी स्तर पर आयोजित किया गया था। गत दिनों किलपॉक स्थित उनके निवास स्थान पर माहेश्वरी समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में श्री बंसीलाल राठी को विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक जे मूंधड़ा ने अपनी अनुपस्थिति में अपने वॉएस रिकॉर्डिंग द्वारा पूरे माहेश्वरी समाज की तरफ़ से बधाई संप्रेषित की। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता।

तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष प्रमोद मालपानी ने कहा कि पद्मश्री राठी चेन्नई में माहेश्वरी समुदाय में बाबूजी के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका जीवन और कार्य उनके सेवा और समर्पण के उच्चतम आदर्शों को प्रकट करता है, जो हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। सम्मान की कड़ी में पद्मश्री बंसीलाल राठी को शाल से माहेश्वरी सभा के सचिव संजय मूँदडा मोमेंटो से मद्रास माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी अशोक लखोटिया एवं तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष प्रमोद मालपानी ने विशिष्ट सेवा सम्मान के स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में पद्मश्री बंसी लाल राठी ने बताया कि समाज को गोरवान्वित करने वाले महेश गौरव सम्मान में चयनित होना बड़े गर्व की बात है।

सम्मान के पूर्व एलईडी के माध्यम से पद्मश्री बंसीलाल राठी का पूरा जीवन परिचय दिखाया गया। इस अवसर पर, तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी अशोक लखोटिया, ओमप्रकाश बागडी, जय प्रकाश मालपानी, महेन्द्र मोहता, मोहन दम्मानी, नवल राठी, कल्याण सिंह मोहता, कृष्ण कुमार माहेश्वरी, कुमार फ़ॉमरा, गोविंद मूंदड़ा, कमल फलोर, हरिकिशन मूंधडा, नरेन्द्र राठी, अमित माहेश्वरी, जेठमल सारडा, देव किशन काबरा, सुरेश भट्टर, सुधीर मूंधड़ा, प्रेमलता टावरी, मुकुल डागा, नरेंद्र बागड़ी, पंकज मोहता आदि कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन ममता बागड़ी ने किया। सचिव संजय मूंदड़ा ने आभार व्यक्त किया।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...