भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित हुआ जिसमें भीलवाड़ा की महिला उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी लढा (Pallavi Laddha) को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं उद्यमशील योगदान के लिए शक्ति वंदनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पल्लवी लढा को उनके निरंतर सामाजिक प्रयासों, महिला सशक्तिकरण तथा उद्यमिता के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है।
अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल से शिखा भदादा, राष्ट्रीय प्रभारी कुंतल तोषनीवाल, प्रदेश सचिव डॉ. सीमा असावा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित कई गणमान्य अतिथि व महिला सदस्याएं उपस्थित रहीं।




