श्री माहेश्वरी महिला परिषद, कार्यकारिणी के सत्र 2019-22 के चुनावों में अध्यक्ष पद पर रजनी माहेश्वरी निर्विरोध निर्वाचित हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार गुप्ता द्वारा जारी सूची के अनुसार सचिव स्नेहलता साबू, उपाध्यक्ष विमला मालपानी, राजेश्वरी परवाल एवं ज्योति तोतला, सहसचिव ज्याति हुरकट, ज्योति बिड़ला एवं आराधना सोमानी, संगठन एवं प्रचार मंत्री शशि देवी लखोटिया, कोषाध्यक्ष अल्पना सारड़ा, अर्थमंत्री कृष्णा सोनी, सांस्कृतिक मंत्री सुनीता जैथलिया, सहसांस्कृतिक मंत्री नीरजा मांधना, क्रीड़ा मंत्री मिथलेश मारू, गृहउद्योग मंत्री राजकुमारी लढ्ढा एवं कार्यालय मंत्री मंजू सोढानी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई। 45 कार्यकारिणी सदस्याएं भी निर्वाचित हुई हैं।
Subscribe us on YouTube




