Wednesday, February 25, 2026
9.2 C
London

समन्वय का सीआरपीएफ ने किया सम्मान

देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम देने वाली संस्था समन्वय को सीआरपीएफ द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि समन्वय सरज़मीं को भारत के विभिन्न शहरों में 50 से अधिक बार मंचित कर चुका है। इस कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति कारगिल युद्ध के समय कोलकाता के नेताजी इनडारे स्टेडियम में की गई।

15 अगस्त 2009 को 10 हज़ार से ज़्यादा सैनिकों के समक्ष जोधपुर की सैन्य छावनी में इसे प्रस्तुत किया गया। 14 अगस्त 2014 को इस कार्यक्रम को राजस्थान सरकार के लिए मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया की उपस्थिति में उदयपुर में प्रस्तुत किया गया।

2016 में विजय दिवस के उपलक्ष पर कोलकाता के सुप्रसिद्ध फोर्ट विलियम में भारतीय सेना के उच्च अफसरों एवं बांग्लादेश के प्रमुख नेताओं एवं अफसरों के समक्ष इसका मंचन किया गया।

हाल ही में 14 अगस्त 2019 को इस कार्यक्रम को बीकानेर में प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा इन वर्षों में समन्वय ने देश के कई प्रमुख शहरों में इसकी प्रस्तुति दी है। मित्र परिषद, पूर्वांचल नागरिक समिति, सांभर समाज , अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सभा आदि कई संस्थाओं के कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई।

हर कार्यक्रम में कुछ शहीदों के परिवारजनों का सम्मान करते हुए उनके प्रति सद्भावना व्यक्त की जाती है। हाल ही में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद जिसमे 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे, उनके परिवारों के लिए समन्वय की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

समन्वय के इस प्रयास के लिए 31 नवंबर 2019 को सीआरपीएफ की ओर से समन्वय को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।


Subscribe us on YouTube

Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img