राशिफल दिसंबर 2019

Date:

जानिए इस महीने का राशिफल पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

मेष:

यह माह आपको अभिष्ट कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। अचानक बड़ा काम करेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ, नौकरी मिलने के योग, लंबी यात्रा होगी। परिवार से दूर जाना पड़ेगा। नये-नये लोगों से परिचय होगा। पिता पक्ष की अनुकूलता रहेगी, शुभ समाचार मिलेंगे। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार, धन लाभ, विवाह संबंध होगा। मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। रुका धन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृषभ

वृषभ:

यह माह आपके लिये अनुकूल फलदायक रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधा पर व्यय करेंगे। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी एवं नौकरी में पद प्रतिष्ठा एवं पदोन्नति के योग रहेंगे। इस अवधि में स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। लंबी यात्रा का आनंद उठाएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रियजनों से भेंट होगी। क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्यक रहेगा। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी।

मिथुन

मिथुन:

यह माह आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। स्थान परिवर्तन, व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान-यश-सुख एवं समृद्धि बढ़ेगी। जीवन साथी से वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। रुके कार्य बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सामाजिक कार्य करेंगे। भाइयों से अनबन बनी रहेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा।

कर्क

कर्क:

यह माह आपके लिये अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों पर व्यय करेंगे। परीक्षा में सफलता मिलेगी। मेहमान के आगमन से खुशी मिलेगी। मनोकामना पूर्ण होगी। आमोद-प्रमोद के साधन बनेंगे। विरोधी हानि, पहुंचाने का प्रयास करेंगे। न्यायालीन प्रकरणों में सफलता मिलेगी। मित्रों से मतभेद बने रहेंगे। कठिन परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी से लाभ होगा। लंबी यात्रा होगी। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार से लाभ एवं वृद्धि होगी।

सिंह

सिंह:

इस माह मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा होगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। मित्रों के कारण नई योजनाऐं बनेगी एवं लाभ भी मिलेगा। संतान की उन्नति से मन खुश होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाग-दौड़ अधिक होगी। पारिवारिक सुख में कमी आऐगी। सम्पत्ति विवाद बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी पर भी भरोसा न करें। विरोधी सक्रिय होंगे। लक्ष्य पूर्ण हो ने से खुशी होगी।

कन्या

कन्या:

इस माह पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। संतान एवं जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद एवं गृहक्लेश से मन अशांत रहेगा। नौकरी में उन्नति, कार्य से लाभ, खर्च बढ़ेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। सुख समृद्धि बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मित्र की सहायता से धन लाभ, यात्रा होगी। अमोद-प्रमोद संग समय बीतेगा। शत्रु से सतर्कता बनाये रखें। नौकरी में तबादला होने की संभावना रहेगी।

तुला

तुला:

यह माह आपको बिगड़े कार्य पूर्ण करने वाला होगा। मेहमान का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में शुभ एवं मांगलिक कार्य, विवाह संबंध होगा। विद्यार्थी को कड़ी मेहतन करने पर सफलता मिलने के योग, पदोन्नति होगी, नवीन योजना बनाएंगे एवं उसका क्रियान्वयन में लग जाऐंगे। संतान के कार्य बनेंगे। परिवारजनों का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा। परिवार की सम्पत्ति में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक:

यह माह आपको खुशी प्रदान करने वाला होगा। जीवन साथी से मतान्तर होगा। आय में वृद्धि होगी। लॉटरी लगेगी, रुका पैसा प्राप्त होगा। सरकारी कार्य आसानी से पूर्ण होगा। कोर्ट, न्यायालय में विजय होगी। मकान सुख, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संतान के रुके कार्य पूर्ण होंगे। उत्तराद्र्ध में मन प्रसन्न होगा। शुभ कार्य होंगे। किसी पर विश्वास नहीं करें। दुश्मन योजना तो बनायेंगे किन्तु वे सफल नहीं हो पायेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु

धनु:

यह माह आपके लिए पारिवारिक सुख प्रदान करने वाला होगा। संतान सुख मिलेगा। पिछले वर्षों से रुके हुए कार्य पूर्ण होते नजर आएंगे। धार्मिक-मांगलिक कार्य, विवाह-संबंध के योग रहेें। शत्रु आपके नाम से घबराएंगे। विजय मिलेगी, पुराने मित्र से भेंट होगी। यात्रा के सुअवसर मिलेंगे। प्रेम प्रसंग के योग रहेंगे। कर्ज के माध्यम से सम्पत्ति का निर्माण होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी किन्तु आय में वृद्धि होने से पूर्ति हो जावेगी।

मकर

मकर:

यह माह आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा। आपके प्रभाव एवं अधिकारों में वृद्धि मिलेगी। राजकीय पक्ष से लाभ मिलेगा। बच्चों एवं जीवन साथी से मतान्तर रहेंगे। अचानक लंबी यात्रा के सुअवसर प्राप्त होंगे। कार्य की अधिकता रहेगी, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। बिना विचारे किसी पर भी विश्वास नहीं करें, नहीं तो हानि-परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी।

कुम्भ

कुम्भ:

यह माह आपको विशिष्ट फल प्रदान करने वाला रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। विवाह समारोह में भाग लेंगे। लंबी धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। परिवार में भी मांगलिक प्रसंग होगा। विवाह संबंध होने के योग प्रबल रहेंगे। विद्यार्थी को शिक्षा में अनुकूलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय मध्यम रहेगा, किन्तु आवश्यक धन लाभ होगा। संतान के रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। स्थायी सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों का निपटारा होगा। विशिष्टजनों से भेंट होगी।

मीन

मीन:

यह माह आपको विशेष प्रकार की खुशियाँ प्रदान करने वाला होगा। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति, पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। स्थान परिवर्तन होगा। मौज-मस्ती एवं लंबी धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। संतान प्राप्ति के योग रहेंगे। जान-पहचान का क्षेत्र बढ़ेगा। उधारी से बचें। साझेदारी, जमानत का कार्य सोच-समझकर ही करें। भाई एवं परिवारजनों का स्नेह तथा सहयोग प्राप्त होगा।

Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...