Wednesday, February 25, 2026
9.2 C
London

राशिफल मई 2020

जानिये राशिफल मई 2020 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

मेष:

यह माह आपके लिये बदलाव करने वाला होगा। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेगा। कार्य व्यवसाय सामान्य रहेगा, विरोधियों से सावधान रहना होगा। वैवाहिक संबंध में आंशिक प्रतिकूलता की संभावना रहेगी। यात्रा में बाधा उत्पन्न होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उसी अनुपात में व्यय भी होगा। सम्पत्ति से संबंधित कार्यों में रुकावट आयेगी। बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। भाई व परिवार से अनुकूलता रहेगी। धार्मिक यात्रा व धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान के पुराने रुके कार्य पूरे होंगे। परिश्रम करने से प्रत्येक कार्य की सफलता की संभावना बनी रहेगी।

वृषभ

वृषभ:

यह माह आपको मानसिक तनाव दे सकता है, परंतु बाधा के पश्चात कार्य में सफलता मिल जायेगी। भागदौड़ अधिक करना पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के योग रहेंगे। पारिवारिक एवं दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी में कार्य सोच समझकर करें। धन लाभ के योग बने रहेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे, परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। किसी विषय को लेकर गहरी चिंता में रहेंगे। जिससे नींद नहीं आ पायेगी। रुके हुए धार्मिक एवं मांगलिक कार्य पूरे होंगे।

मिथुन

मिथुन:

यह माह आपके लिये मिलाजुला प्रभावकारी रहेगा। किसी विशेष क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पाचन तंत्र एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। धैर्य एवं विवेक के साथ कार्य करें, सफलता सुनिश्चित रूप से मिल पाएगी। आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होगी। कार्य रुकावट के साथ पूर्ण होंगे। वाहन सुख में वृद्धि, व्यय की अधिकता होगी। वाहन का सावधानी से उपयोग करे। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में महत्वपूर्ण बदलाव के योग रहेंगे। स्थान परिवर्तन की संभावना अधिक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को कठिन मेहनत करना पड़ेगी। शुभ मांगलिक कार्य होंगे।

कर्क

कर्क:

हर माह आपके लिये आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के संबंध में सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा। विवाह संबंध तय होने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय एवं उत्तम रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। नवीन कार्य व्यवसाय की प्रगति के योग रहेंगे। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी, पद प्रतिष्ठा, पदोन्नति एवं मन चाहा स्थान परिवर्तन होने के योग प्रबल रहेंगे। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। बड़ों के प्रति मन में श्रद्धा एवं आस्था भाव रहने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह

सिंह:

यह माह आपको विशेष खुशियां प्रदान करने वाला होगा। भूमि भवन एवं स्थायी संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में व्यवधान के साथ सफलता मिलेगी। नवीन व्यवसाय, कार्य प्रारंभ करेंगें। मन प्रसन्न रहेगा। शुभ कार्य, मांगलिक कार्य, मनोरंजन, भौतिक सुख-सुविधा तथा सुस्वाद व्यंजनों पर खर्च करेंगे एवं उसका आनंद उठाएंगे। कार्यों में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। लंबी यात्रा एवं लाभकारी यात्रा के योग बनेगे। विरोधी परास्त होंगे। साझेदारी में परेशानी उठाना पड़ेगी।

कन्या

कन्या:

यह माह आपके लिये साहस बढ़ाने वाला होगा। कार्य व्यवसाय में चिंता रहेगी परंतु अपनी सूझभूज से सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धन की कमी का अहसास होगा | किन्तु आवश्यकता अनुसार पूर्ति हो जायेगी। नवीन कार्य प्रारंभ करेंगे। भूमि भवन एवं वाहनों से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन अनुकूलता रहेगी। बच्चों के कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा होगी। बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला

तुला:

यह माह आपको अच्छी सफलता एवं आर्थिक सम्पन्नता प्रदान करने वाला होगा। कामकाज, कार्य-व्यवसाय, नौकरी में परिवर्तन के योग परिलक्षित होते हैं तथा परिश्रम से श्रेष्ठ सफलता मिलने के योग रहेंगे। दूर देश की यात्रा करें। शुभ समाचार मिलेंगे। सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। संतान के कार्यों पर व्यय होगा किंतु सफलता मिलने के योग रहेंगे। नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करने के योग रहेंगे। धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। घर में खुशी का वातावरण निर्मित होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक:

यह माह आपके लिये आर्थिक रूप से विशेष लाभदायक रहेगा। नवीन नौकरी, नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ होंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में मन वांछित सफलता मिलेगी। रूके कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति, मित्रों से सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। धैर्य, विवेक का उपयोग करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिल जायेगी। रुके हुए मांगलिक, धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। भौतिक सुख-सुविधा, मनोरंजन आदि पर खर्च करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु

धनु:

यह माह आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला होगा। परिचय का क्षेत्र बनेगा एवं उससे आर्थिक लाभ तथा अपने पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य व्यवसाय व नवीन नौकरी के योग होंगे। यात्रा लाभकारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम आयेंगे। उदासीनता को छोड़े, नहीं तो परिणाम विपरीत आ सकते हैं। साझेदारी में कार्य करना हानिकारक रहेगा। आर्थिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक सम्पन्नता एवं पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखना आवश्यक रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा।

मकर

मकर:

यह माह आपके लिये शुभ समाचार प्रदान करने वाला होगा। कार्यों में रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्य, जमानत देना या अंधविश्वास करना हानिकारक हो सकता है। विवाह संबंध तय होगा। पढ़ने वालों को लक्ष्य की प्राप्ति होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आय के साधनों की प्राप्ति होगी। ईश्वर की आराधना से कई रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। कर्म के माध्यम से प्रगति होगी।

कुम्भ

कुम्भ:

यह माह आपके लिये नवीन सफलता प्रदान करने वाला होगा। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति, नौकरी में पद – प्रतिष्ठा मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगें, लंबी यात्रा के योग रहेंगे। विवाद से बचें एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे तो अधिक सफलता मिलेगी। मित्रों एवं अपनो से सहयोग मिलेगा। परिश्रम से कठिन से कठिन कार्यों में सफलता मिल जायेगी। नवीन संपर्क में सावधानी बरतें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मनोरंजन, भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मीन

मीन:

यह माह आपके लिये यश एवं सम्मान प्रदान करने वाला होगा। आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति, नौकरी मिलने के योग, पदोन्नति के योग एवं मूलभूत परिवर्तन की संभावना रहेगी। आर्थिक उन्नति होगी। घर में हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। भौतिक सुख सुविधा, मनोरंजन, यात्रा, दिखावा आदि पर सामान्य से अधिक खर्च करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे, दान पुण्य, धार्मिक कार्य, उत्सव आदि में भाग लेंगे। आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। स्थायी सम्पत्ति का निर्माण होगा। यात्रा के योग रहेंगे।

Subscribe us on YouTube

Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img