राशिफल जुलाई 2020

Date:

जानिये राशिफल जुलाई 2020 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

मेष:

यह माह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। इस माह में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। खुशखबरी मिलेगी, धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। संतान से संबंधित रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपनों से भेंट होगी। हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। यात्रा के योग प्रबल रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे परंतु विरोधी को कमजोर भी नहीं समझें।


वृषभ

वृषभ:

यह माह आपके लिए विशेष लाभकारी होगा। सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आंखों में कष्ट रहेगा। लंबी यात्रा होगी। योगा एवं गूढ़ रहस्य में ज्ञान के प्रति रुझान उत्पन्न होगा। झूठे आरोप का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होगी। शुभ काम एवं धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। तेजी मंदी एवं शेयर मार्केट से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परिश्रम के उपरांत लाभ होगा एवं सफलता मिलेगी। मित्रों एवं परिजनों से भेंट होगी।


मिथुन

मिथुन:

हर माह आपके लिए कठिन परिश्रम एवं चुनौती पूर्ण रहेगा, किंतु परिश्रम के उपरांत आपको वांछित सफलता प्राप्त हो जाया करेगी। पाचन तंत्र एवं पेट की समस्या से ग्रसित रहेंगे, शक्ति में कमी महसूस करेंगे। पुराने मित्रों व परिचितों से भेंट होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर व्यय होगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजकीय पक्ष में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सकारात्मक सोच से सफलता में मदद मिलेगी। समय की पाबंदी का पूरा ध्यान रखेंगे।


कर्क

कर्क:

शासकीय नौकरी करने वाले के लिए यह माह उत्तम रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे किंतु अंततः विजय आपकी ही होगी। निरंतर परिश्रम करते रहें, सफलता कदम चूमेगी। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी। स्थायी संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता प्राप्त होगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। लंबी यात्रा के योग रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे।


सिंह

सिंह:

इस माह में भौतिक सुख सुविधा पर आप खर्च करेंगे। लंबी यात्रा होगी। मानसिक तनाव एवं अज्ञात भय बना रहेगा। दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। पाचन तंत्र, पेट गैस से तकलीफ के योग बने रहेंगे। अपने बलबूते पर प्रगति करते हुए जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सकारात्मक सोच आपकी जीवन उन्नति में सहायक सिद्ध होगी।


कन्या

कन्या:

यह माह आपको शत्रु पर विजय प्रदान करने के लिए श्रेष्ठफल प्रदान करने वाला होगा। संतान से संबंधित रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आलस्य ना करें आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं। भाग्योदय के योग रहेंगे नवीन कार्य प्रारंभ होगा। नौकरी में पद प्रतिष्ठा एवं पदोन्नति के योग रहेंगे। लंबी यात्रा के योग रहेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे। राजनीति संपर्क का लाभ मिलेगा।


तुला

तुला:

इस माह आपकी समाज में पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जन सेवा करेंगे एवं यश की प्राप्ति होगी। विरोधी परास्त होंगे, किसी भी व्यक्ति को परास्त करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कला विशेष में आपको सफलता मिलेगी। विवाह संबंध तथा दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता प्राप्त होगी। शासन में रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के योग रहेंगे। धार्मिक कार्य शुभ कार्य धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे।


वृश्चिक

वृश्चिक:

इस माह आपकी परेशानी परेशानी दूर होगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। धैर्य से कार्य करने से सफलता के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्थायी सम्पत्ति का निर्माण होगा। नई नौकरी के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह माह अधिक लाभकारी रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी एवं कार्य व्यवसाय में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन होने के योग परिलक्षित होते है।


धनु

धनु:

यह माह आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। यश कीर्ति के योग प्रबल रहेंगे तथा पदोन्नति में आए व्यवधान दूर होंगे। यात्रा के योग रहेंगे। नवीन गृह में प्रवेश के योग, धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। विवाह संबंध होगा। शिक्षा में सफलता के योग रहेंगे। साझेदारी में कार्य करने से परेशानी में आ सकते हैं।


मकर

मकर:

यह माह आपको परिश्रम के साथ सफलता प्रदान करने वाला होगा। किसी भी व्यक्ति विशेष पर आंख मूंद कर विश्वास करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा। साझेदारी में कार्य नहीं करें। भरोसा वाला व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा। किन्तु सफलता सुनिश्चित होगी। मकान, स्थायी संपत्ति एवं नवीन व्यापार प्रारंभ करने के योग रहेंगे। किसी विशेष विषय की शिक्षा ग्रहण करेंगे, जो कि जीवन में भाग्योदय के लिए कारक सिद्ध होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा लंबी यात्रा होगी।


कुम्भ

कुम्भ:

यह माह आपको भौतिक सुख-सुविधा से संबंधित कार्य में सफलता प्रदान करने वाला होगा। किंतु अपने गुस्से पर आपको नियंत्रण रखना भी उतना ही जरूरी रहेगा। संतान से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग रहेंगे धार्मिक यात्रा के योग भी रहेंगे। व्यय की अधिकता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन खट्टा-मीठा रहेगा।


मीन

मीन:

हर माह आपके लिए कार्य व्यवसाय में आंशिक परेशानी के साथ सफलता प्रदान करने वाला होगा। वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा, अन्यथा बनते हुए कार्य बिगड़ जाया करेंगे। आपको बेचैनी बनी रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा। राजकीय पक्ष से पुरस्कार प्राप्ति के योग बनते हैं। प्रबंधन नियंत्रण शक्ति से आपकी आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होगें, अचानक धन प्राप्ति के योग रहेंगे।


Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...