Wednesday, February 25, 2026
9.2 C
London

राशिफल दिसंबर 2020

जानिये राशिफल दिसंबर 2020 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

यह माह आपको आर्थिक द्रष्टीसे लाभकारी रहेगा। इस माह में धार्मिक कार्य होंगे। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति मिलने के योग रहेंगे। हड्डी एवं दाढ़-दांत से संबंधित कष्ट का सामना करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाह संबंध तय होने के योग रहेंगे।

मेष
मेष

विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात होगी। सच बोलने की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विवाह समारोह में भाग लेंगे। घूमने फिरने एवं लंबी यात्रा के योग, मौज-मस्ती में धन खर्च होगा। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी।


वृषभ

यह माह आपके लिए भाग्य वर्धन कारक रहेगा पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। विवाह संबंध तय होगा। विरोधी परास्त होंगे। नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ होगा। संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। कर्ज लेना लाभकारी सिद्ध होगा।

वृषभ
वृषभ

याददाश्त कमजोर होने की वजह से कई काम समय पर नहीं कर पाएंगे। नवीन मेहमान आने के योग रहेंगे। साझेदारी में कार्य व्यवसाय या अन्य कार्य नहीं करें। विद्यार्थियों को कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी एवं शुभ समाचार प्राप्त होगा।


मिथुन

यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। सोचे कार्य में सफलता मिलेगी। भाई परिवार जनों का स्नेह प्राप्त होगा। हर्षोउल्लास का वातावरण निर्मित होगा। मांगलिक-धार्मिक प्रसंग आयोजित होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान धर्म में भी विशेष रूचि रहेगी। संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन
मिथुन

विद्यार्थियों के लिए अच्छी सफलता का समय रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग रहेंगे। नवीन नौकरी, आय के साधनों में वृद्धि तथा प्रमोशन के योग बनेंगे शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। ईश्वर भक्ति में विशेष रूचि रहे।


कर्क

यह माह आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। इस माह में संतान से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। वाहन सुख- मकान सुख में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उन्नति के योग रहेंगे। विवाह संबंध होने के योग प्रबल रहेंगे। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। नवीन नौकरी व कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी।

कर्क
कर्क

लंबी यात्रा के योग रहेंगे। अचानक धन लाभ के योग प्रबल रहेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाई परिवारजनों का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन एवं प्रेम प्रसंग में अनुकूलता प्राप्त होगी।


सिंह

यह माह आपके लिये आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी। नवीन नौकरी, नौकरी में पदोन्नति तथा मनचाहा स्थान परिवर्तन के योग प्रबल रहेंगे। संतान के कार्यों में रुकावट आने के योग रहेंगे। पत्नी एवं परिवार के लोगों से वैचारिक मतांतर के योग रहेंगे।

सिंह
सिंह

मांगलिक एवं शुभ कार्य में सम्मिलित होंगे। इन कार्यों में खर्च के भी योग प्रबल बने रहेंगे। ठण्ड के रोग व पाचन तंत्र से कष्ट के योग रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा। संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी।


कन्या

यह माह आपके लिए अभीष्ट कार्य में सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। अचानक बड़ा कार्य करेंगे। व्यापार व्यवसाय से लाभ नौकरी मिलने के योग, लंबी यात्रा के योग व परिवार से दूर जाना पड़ेगा। नए-नए लोगों से परिचय होगा। पिता पक्ष की अनुकूलता रहेगी। राजकीय पक्ष से लाभ व शुभ समाचार मिलेंगे।

कन्या
कन्या

संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ व विवाह संबंध तय होगा। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे एवं स्थाई संपत्ति में वृद्धि के योग प्रबल बने रहेंगे।


तुला

यह माह आपको शुभ समाचार प्रदान करने वाला रहेगा। इस माह में स्थाई संपत्ति में वृद्धि के योग प्रबल बने रहेंगे। वाणी के कारण आपको सफलता मिलेगी। वाहन सुख एवं मकान सुख में वृद्धि के योग प्रबल रहेंगे। धार्मिक कार्यों एवं शुभ कार्य में खर्च करेंगे विरोधी परास्त होंगे।

तुला
तुला

किसी बड़े पद की प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे। पति-पत्नी में वैचारिक मतांतर होगा। हड्डी व दांतों से संबंधित कष्ट के योग प्रबल रहेंगे, किंतु राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी एवं अचानक धन प्राप्ति के योग रहेंगे।


वृश्चिक

यह माह आपको यश प्रदान करने वाला होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी चुनौती को स्वीकार करेंगे एवं उसमें सफलता अर्जित होगी किंतु साझेदारी में कार्य करना आपको परेशानी देने वाला होगा। संतान के रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से यश की प्राप्ति के योग रहेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक

विरोधी परास्त होंगे। सुस्वाद नमकीन व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख-सुविधा एवं दिखावे पर खर्च करना होगा।


धनु

यह माह आपको संपत्ति प्रदान करने वाला होगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। योगा आदि में रुचि बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। किसी कला विशेष में यश की प्राप्ति के योग प्रबल बने रहेंगे। हड्डी एवं दातों से कष्ट के योग रहेंगे।

धनु
धनु

विवाह संबंध तय होगा, प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दांपत्य जीवन श्रेष्ठ रहेगा। सर्दी जुकाम से कष्ट के योग प्रबल रहेंगे। लंबी यात्रा के योग रहेंगे। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आय के नए स्रोत की प्राप्ति होगी।


मकर

यह माह आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। आपके प्रभाव एवं अधिकारों में वृद्धि होगी किंतु कार्य की अधिकता भी रहेगी। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। बच्चों एवं जीवन साथी से मतांतर रहेंगे। अचानक लंबी यात्रा के योग रहेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।

मकर
मकर

बिना विचारे किसी पर विश्वास करना हानिकारक एवं परेशानी कारक रहेगा। परिवार में माता-पिता एवं बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा। चुनौती भरे कार्यों में सफलता अर्जित होगी।


कुम्भ

यह माह आपको विशिष्ट फल प्रदान करने वाला रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। विवाह समारोह में भाग लेंगे। लंबी यात्रा के योग रहेंगे। परिवार में भी मांगलिक प्रसंग होगा। विवाह संबंध होने के योग रहेंगे। न्यायालयीन प्रकरण में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी चयन के योग प्रबल रहेंगे।

कुम्भ
कुम्भ

विद्यार्थियों को शिक्षा में अनुकूलता रहेगी। व्यापार व्यवसाय मध्यम रहेगा, किंतु आवश्यक धन प्राप्त हो जाएगा। संतान के रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरणों का निपटारा होगा। विशिष्ट जनों से भेंट होगी।


मीन

यह माह आपको आय के नवीन साधनों को प्रदान करने वाला होगा। नौकरी में पदोन्नति एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग प्रबल रहेंगे। स्थान परिवर्तन होगा, मौज मस्ती एवं लंबी यात्रा तथा धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। संतान की प्राप्ति के योग बने रहेंगे। जान पहचान का क्षेत्र बढ़ेगा।

मीन
मीन

उधारी से बचना होगा। साझेदारी या जमानत के कार्यों को सोच समझकर ही करें। भाइयों परिवार जनों का स्नेह तथा सहयोग प्राप्त होगा। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से हर्षोउल्लास का वातावरण निर्मित होगा, ठण्ड के रोग से कष्ट की संभावना प्रबल रहेगी।



Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img