राशिफल अप्रैल 2021

Date:

जानिये राशिफल अप्रैल 2021 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

यह माह आपके लिए अभीष्ट कार्य में सफलता प्रदान करने वाला होगा। अचानक बड़ा काम करेंगे। व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी मिलने के योग प्रबल रहेंगे। लंबी यात्रा होगी, परिवार से दूर जाना पड़ेगा। नए-नए लोगों से परिचय होगा

मेष
मेष

पिता पक्ष की अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे, संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी किंतु मन में अज्ञात भय बना रहेगा।

परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।


वृषभ

यह माह पारिवारिक सुख में वृद्धि दायक रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। संतान एवं जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पिता से वैचारिक मतांतर होंगे। नौकरी में उन्नति के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।

वृषभ
वृषभ

व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। फिर भी सुख समृद्धि बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मित्र की सहायता से धन लाभ होगा, यात्रा होगी।

आमोद-प्रमोद मे समय बीतेगा। शत्रु से सतर्कता बनाए रखना आवश्यक रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग रहेंगे।


मिथुन

यह माह आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। आपके प्रभाव एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। बच्चों एवं जीवन साथी से मतांतर रहेंगे। अचानक लंबी यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
मिथुन

खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। बिना विचारे किसी पर भी विश्वास नहीं करें, नहीं तो हानि व परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्थाई संपत्ति का निर्माण होगा, स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।


कर्क

यह माह आपको विशिष्ट फल प्रदान करने वाला होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी, विवाह समारोह में भाग लेंगे। लंबी धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। परिवार में भी मांगलिक प्रसंग होगा। विवाह संबंध होने के योग प्रबल रहेंगे

कर्क
कर्क

विद्यार्थी को शिक्षा में अनुकूलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय मध्यम रहेगा किंतु आवश्यक धन प्राप्त हो जाया करेगा। संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार मिलेंगे। स्थाई संपत्ति से संबंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी।

विशिष्ट जनों से भेंट होगी, किसी पर विश्वास करना परेशानी का कारण बन सकता है।


सिंह

यह माह आपको विशेष प्रकार की खुशियां प्रदान करने वाला होगा। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आय के नवीन साधनों की प्राप्ति होगी, नौकरी में पदोन्नति एवं पद प्रतिष्ठा मिलेगी। स्थान परिवर्तन होगा।

सिंह
सिंह

मौज-मस्ती एवं लंबी यात्रा, धार्मिक यात्रा के योग प्रबल रहेंगे। संतान प्राप्ति के योग रहेंगे। जान-पहचान का क्षेत्र बढ़ेगा। उधारी से बचे, साझेदारी में भी सोच समझकर ही हाथ डालें।

भाइयों, परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन की अनुकूलता रहेगी। मित्रों से भेंट होगी। खुशी का वातावरण निर्मित होगा।


कन्या

यह माह प्रसन्न करने वाला होगा। लंबी यात्रा होगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। मित्रों के कारण कई योजनाएं बनेंगी एवं लाभ भी मिलेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या
कन्या

पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। भागदौड़ अधिक होगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। संपत्ति विवाद बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

किसी पर भी भरोसा ना करें, विरोधी सक्रिय होंगे किंतु सफल नहीं हो पाएंगे। लक्ष्य पूर्ण हो जाने से खुशी का वातावरण निर्मित होगा।


तुला

यह माह आपको प्रारंभ में मानसिक तनाव दे सकता है परंतु तनाव के बाद कार्य में सफलता मिलेगी। भागदौड़ का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उन्नति मिलेगी।

तुला
तुला

लंबी यात्रा के योग रहेंगे। पारिवारिक एवं दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी में काम करना लाभकारी रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, भाई परिवारजनों से किसी विषय पर मनमुटाव रहने की संभावना रहेगी। उनसे सहयोग की अपेक्षा ना करें। रोजगार में अनुकूलता रहेगी।

स्थाई संपत्ति में वृद्धि के योग प्रबल रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग, मांगलिक काम के योग, घर में शुभ समाचार प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।


वृश्चिक

यह माह आपके लिए मिला जुला असरकारक रहेगा। किसी विशेष क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पाचन तंत्र एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक

धैर्य विवेक के साथ कार्य करें, सफलता सुनिश्चित मिलेगी। आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। कार्य में रूकावट साथ-साथ पूर्ण होंगे। वाहन सुख में वृद्धि के योग प्रबल रहेंगे। वाहन का उपयोग सावधानी से करना जरूरी रहेगा। विरोधी परास्त होंगे, नौकरी में महत्वपूर्ण बदलाव के योग रहेंगे।

स्थान परिवर्तन की संभावना अधिक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को कठिन परिश्रम के पश्चात लाभ मिलेगा, शुभ एवं मांगलिक कार्य होंगे।


धनु

आपके लिए यह माह आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा किंतु स्वभाव के संबंध में सावधानी बरतना आवश्यक रहेगी। विवाह संबंध के योग प्रबल रहेंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय एवं उत्तम रहेगा।

धनु
धनु

आपको गुस्से पर नियंत्रण करना नितांत आवश्यक रहेगा। नवीन व्यवसाय के योग रहेंगे। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी में प्रतिष्ठा एवं पदोन्नति के योग प्रबल रहेगा। मनचाहे स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। नवीन नौकरी मिलने के योग प्रबल रहेंगे। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी।

बड़ों के प्रति मन में श्रद्धा एवं आस्था भाव रहेंगे। आशीर्वाद प्राप्त होगा, बुजुर्ग की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।


मकर

यह माह अधिकारियों के सहयोग से आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्थान परिवर्तन के योग रहेंगे, संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।

मकर
मकर

लोहे से संबंधित कार्य एवं नवीन कार्य करने में थोड़ी सावधानी जरूरी है। विद्यार्थी वर्ग को अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार में मंदी से तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतातंर रहेंगे। संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी।

गुप्त शत्रु परेशान तो करेंगे परंतु वह कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। शुभ एवं मांगलिक कार्य में भाग लेंगे।


कुम्भ

यह माह आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। पुराना रुका हुआ धन मिलेगा। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। व्यापार में लाभ नौकरी के नवीन अवसर की प्राप्ति होगी।

कुम्भ
कुम्भ

पुरस्कार मिलने के योग रहेंगे। जान पहचान का क्षेत्र विस्तृत होगा। परिजनों से भेंट होगी। नवीन योजनाओं के लिए भागदौड़ करना पड़ेगी। जीवन में नवीनता लाने के लिए कई परिवर्तन करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर के माहौल में परिवर्तन होगा। मेहमानों का आवागमन होगा।

भौतिक सुख सुविधा, भोजन, सत्कार पर खर्च करना पड़ेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।


मीन

यह माह आपके लिए संतान के पुराने कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन
मीन

शुभ कार्यों में खर्च करना पड़ेगा। भोग विलास में समय व्यतीत करेंगे। न्यायालय में प्रकरण में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। जीवन में नए-नए शुभ अवसर प्राप्त होंगे। कार्य हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी यात्रा के योग रहेंगे।

नौकरी वालों को पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी बरतना जरूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आलस्य से बचे, व्यापार में लाभ होगा।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...