श्री आशापुरा माताजी

Date:

श्री आशापुरा माताजी (आशापूर्णा) माहेश्वरी समाज की चांडक, तापड़िया, मोहता, भंडारी, भैया, मल एवं टावरी खांप की कुलदेवी हैं।

आशापुरा माताजी भव्य मंदिर पोकरण नगर से तीन किलोमीटर पश्चिम में पोकरण बायपास सड़क पर जिला जैसलमेर से तीन किलोमीटर दूर स्थित है। इसके इतिहास के बारे में बताते हुए पुजारी श्री पुखराज बिस्सा ने बताया श्री माताजी गुजरात प्रांत के कच्छ भुज क्षेत्र से पोकरण आयी। बताते हैं बिस्सा कुल के महापुरुष श्री लुनमानजी बिस्सा माताजी के परम भक्त थे। वे अपनी योग साधना से नित्य माताजी के दर्शन करने के पश्चात भोजन ग्रहण करते थे।

उनकी वृद्धावस्था होने पर माताजी से प्रार्थना की कि अब नित्य आना संभव नहीं हैं। अतः मेरा संकल्प अधूरा रह जायेगा। माताजी ने भक्त की पीड़ा समझकर प्रत्यक्ष दर्शन देकर वर मांगने को कहा। बिस्सा जी ने भाव विभोर होकर कहा आप मेरे साथ मेरे गाँव चले। माताजी ने चलने का वचन दिया और बदले में एक वचन भी लिया की आगे-आगे आप चलें में पीछे आ रही हूँ जहाँ भी पीछे मुड़कर देख लोगे वहाँ से आगे नहीं चलूंगी। बिस्साजी आश्वस्थ होकर माताजी को लेकर रवाना हुए।

पोकरण के पास आते-आते उनको माताजी की पायल की झंकार सुनाई देना बंद हो गयी तो उनका धैर्य जवाब दे गया उनको लगा माताजी शायद पीछे नहीं आ रही हैं और उन्होंने पीछे मुड़कर देख लिया। बस माताजी ने बिस्साजी से कहा मेरा स्थान यही रहेगा।(अगर भौगोलिक स्थिति पर गौर करें तो लगता है यहाँ धैर्य टूट सकता है।) मंदिर में अखंड ज्योत लम्बे समय से जल रही है।

यहाँ की व्यवस्था दान पति से प्राप्त राशि से होती है। मंदिर में आवास व्यवस्था के लिए बीस कमरे उपलब्ध हैं। सारी व्यवस्था बिस्तर बर्तन के साथ उपलब्ध हैं। इसी के साथ बीकानेर के लोगों द्वारा एक बड़ी धर्मशाला का निर्माण हुआ है जिसमे लगभग 50 कमरे हैं, जिस पर सभी सुविधा उपलब्ध है। दर्शनार्थियों के लिए शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था न्यूनतम दर पर है।

विशेष आयोजन:

मंदिर में पूजन प्रातः 6 बजे व आरती प्रातः 8 बजे होती है। प्रातः की आरती का समय निश्चित है लेकिन सायंकाल की आरती सूर्यास्त के अनुसार होती है। सालभर में दोनों नवरात्रि पर दुर्गापाठ, हवन एवं भंडारा होता है जिसमे आसपास के लोग यहाँ आते हैं।

कैसे पहुँचें:

पोकरण शहर राजस्थान के जोधपुर से सड़क मार्ग से 170 किलोमीटर, जैसलमेर से 100 किलोमीटर, रामदेवरा से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ से माताजी का मंदिर पोकरण शहर से बायपास सड़क पर स्थित है। आशापुरा माता मंदिर आशापुरा गोमठ-जैसलमेर रेलवे लाइन से तीन किलोमीटर दूर स्थित है। मंदिर परिसर में टेलीफोन लगा हुआ है जिसका नंबर 02994-241147 है।


Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...