Wednesday, February 25, 2026
9.2 C
London

चोराफली गुजराती नमकीन

जानिए चोराफली गुजराती नमकीन बनाने की विधि हमारे इस स्तम्भ खाना खज़ाना में

आवश्यक सामग्री-

बेसन- 1कप(100 ग्राम), उरद दाल का आटा- 1/2 कप (50 ग्राम ), नमक- 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार), तेल- आटे में डालने के लिए और तलने के लिए, बेकिंग सोडा(मीठा सोडा)- छोटी चम्मच, छोरा फली के ऊपर छिड़कने के लिए मसाला, काला नमक- 1/2 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

विधि-

बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, उरद दाल का आटा भी उसी में डाल लीजिये, 2 टेबल स्पून तेल और नमक डालकर मिला दीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पूरी से भी थोड़ा अधिक सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिये. आटे को ढककर 1 घंटे के लिये रख दीजिये. आटा फूल कर सैट हो जायेगा

एक घंटे बाद आटे को 7-8 मिनिट तक अच्छी तरह मसल मसल कर सॉफ्ट कर लीजिये या चकले पर रखकर बेलन से कूट कूट कर फोल्ड करते जाइये. थोड़ी देर मसलने पर आटा एकदम चिकना और सॉफ्ट हो जायेगा. अब आटे को लम्बाई में 1 इंच मोटा रोल बना लीजिये. इस रोल से आधा इंच मोटी लोइयां काट कर तैयार कर लीजिये, इतने आटे में 12 लोइयां बनकर तैयार हो जायेंगी, लोइयां ढककर प्याले में रख लीजिये

एक लोई उठाइये और चकले पर रखिये, और 4-5 इंच के व्यास में पतला बेलकर तैयार कर लीजिये, और अब इस पूरी को 1 – 1. 5 सेमी. की चौड़ाई में लम्बी लम्बी पट्टियों में काट लीजिये. काटी गई पट्टियां किसी प्लेट में रख लीजिये, सारी लोइयों को इसी तरह बेलकर, काट कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल अच्छी तरह गरम होने पर ये कटी हुई पट्टियां 6-7 या जितनी कढ़ाई में आसानी से आ जाय , उतनी चोराफली तलने के लिये डाल दीजिये, चोरा फली तैरकर आ जाय उन्हैं पलट दीजिये और हल्की ब्राउन होने तक तल कर, नैपकिन बिछी प्लेट के ऊपर निकाल कर रख लीजिये. इसी तरह सारी चोराफली को तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम चोराफली पर ही काला नमक और लालमिर्च पाउडर छिड़क कर मिक्स कर दीजिये, बहुत ही स्वादिष्ट कुरकुरी चोराफली बन कर तैयार है, दिवाली पर पेश करें।
अभी खाइये और ठंडा होने के बाद एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 माह तक खाते रहिये.

पूनम राठी


Subscribe us on YouTube

Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img