आइये जाने कैसे बनाए चॉकलेट नट्स रोल वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें
सामग्री-
बारिक पीस में कटा हुआ कुकिंग चॉकलेट- 200 ग्राम, बटर- 2 टेबलस्पून, क्रीम- 2 टेबलस्पून, बादाम- काजू को धिमी गैस पर भूनना और उसके दरदरे पीस किये हुये- एक कप, बारीक कटे सूखे अंजीर-पाव कप, दरदरे हुए अखरोट के पीसेस- पाव कप।
विधि-
- कुकिंग चॉकलेट, बटर और क्रीम मिलाकर डबल बॉयलर पर मेल्ट करे। अखरोट को छोड़कर बाकी सभी सूखे मेवे मिलाकर उसे थोड़ा सख्त होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- फिर 10 मिनट बाद यह मिश्रण निकलकर उसका रोल बनावे। यह रोल अखरोट की गिरी में रोल करें।
- यह रोल बटर पेपर पर या सिल्वर फॉयल में लपेट कर 6 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में सेट करें।
- फिर उसके 2 इंच की स्लाइस के पीससे कट करें।
इस दिवाली पर अपने आए हुए मेहमानों को चॉकलेट नट्स रोल खिलाकर खुश करें।




