आइये जाने कैसे बनाए पास्ता रिकोटा वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें
सामग्री
एक कप मलाई पनीर, 3/4 कप टमाटर सॉस, दो टेबल स्पून चीज, एक कप उबले हुए पास्ता, नमक स्वाद अनुसार।
विधी
- पनीर को मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें, अब इसमें चीज और नमक मिलाकर पास्ता डालें।
- अब टमाटर सॉस को हल्का सा गर्म करके पास्ते के ऊपर से डाल दें।
- ऊपर से लाल पीली हरी शिमला मिर्च से सजाकर पेश करें या फिर तुलसी के पत्ते से सजाकर पेश करें।
पास्ता रिकोटा सर्व करने के लिए तैयार है।




