राशिफल नवंबर 2019

Date:

जानिए नवंबर 2019 का राशिफल पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष:

इस माह आपको अपनी सूझबूझ से लाभ होगा। मांगलिक शुभ कार्यों पर व्यय, आर्थिक स्थिति में सुधार व सरकारी कार्यों से लाभ होगा। विवाह की बाधाएं दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा में संतान सफल होगी। उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रियजन के संपर्क का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्थान/व्यवसाय में परिवर्तन होगा। ध्यान योग में रुचि रखेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। दौड़-धूप अधिक रहेगी। जीवन साथी से विवाद व अस्थिरता रहेगी। शारीरिक कष्ट बना रहेगी।


वृषभ:

इस माह कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति होगी। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा मित्रों का सहयोग, नए अवसर से उन्नति की ओर अग्रसर होंगे, परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता से वैचारिक मतांतर, जीवन साथी को शारीरिक कष्ट रहेगा। सुख साधनों में वृद्धि और खर्च होगा। शत्रु से परेशानी बनी रहेगी, यात्रा होगी। जमीन संपत्ति के कार्यों में उलझनें बढ़ेंगी। पत्राचार से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन:

इस माह धन लाभ, खुशी, संतान सुख-साझेदारी में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। अपने प्रयास से कार्य पूरे कर लेंगे किन्तु वाणी पर नियंत्रण रखें, शारीरिक कष्ट रहेगा। भाइयों से विवाद व व्यय अधिक होगा। जल्दबाजी में कार्य न करें। क्रोध के कारण हानि भी उठाना पड़ेगी। मनोविनोद के लिए सपरिवार यात्रा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। व्यापारिक उन्नति होगी। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। मित्रों से लाभ होगा।


कर्क:

यह माह नए संबंधों के कारण भविष्य के नए अवसर दिखाएगा। दूरदर्शिता काम आएगी, नए कार्य की सोचेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे, शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। शुभ समाचार, यात्रा से लाभ होगा। माता-पिता को शारीरिक कष्ट, वाहन पर खर्च अधिक होगा। मित्रों से विवाद,शत्रु से परेशानी होगी, सर्तक रहें। पत्राचार से लाभ, जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अपनों से लाभ किन्तु परायों से धोखा मिलेगा।


सिंह:

यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। नया कार्य करेंगे। मनोकांक्षा पूरी होगी। उन्नति के प्रयास सफल होंगे किन्तु संबंधों का लाभ नहीं मिलेगा, अपनों के प्रति गुस्सा रहेगा। वाहन खरीदेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवन साथी की चिंता करेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता, परिवार से दूर रहना पड़ेगा। सहयोगियों से अनबन रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, दूसरों की जमानत देना हानिकारक रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, रुका धन प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से कार्य बना लेंगे। भाइयों से संबंध सामान्य रहेंगे।


कन्या:

इस माह पारिवारिक सुख बढ़ेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। धन और यश की प्राप्ति होगी। आय बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग नए संबंधों का लाभ। भाई-बहन के मतभेद दूर होंगे। परिवार और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सुविधा, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति एवं स्थान परिवर्तन के योग। शत्रु परास्त होंगे। लेन-देन में सतर्कता बरतें। परीक्षा में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव कम रहेगा। अपने विचार दूसरों पर नहीं थोपे, वाहन पर खर्च करेंगे।


तुला:

इस माह शुभ कार्य, धार्मिक उत्सवों में भाग लेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि, शुभ समाचार मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध एवं उन्नति प्राप्त होगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी। नए संपर्क से नए अवसर मिलेंगे तथा मन प्रसन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं जीवन के स्तर में परिवर्तन होगा। यात्रा के सुअवसर प्राप्त होंगे। भाग दौड़ अधिक बनी रहेगी। नौकरी के लिए समय अनुकूल है। आमोद-प्रमोद पर अधिक खर्च करेंगे। जोड़ों का दर्द, वात रोग से परेशानी रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य से चिंता
बनी रहेगी।


वृश्चिक:

इस माह आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। मनोकामना पूर्ण होगी, आय में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और खुशी मिलेगी। मांगलिक कार्य होंगे। परिवार में मनोविनोद का वातावरण बनेगा। अतिथि आने की संभावना रहेगी, पराक्रम बढ़ेगा। संतान की चिंता रहेगी। स्त्री के सहयोग से लाभ होगा। सरकारी कार्यों से लाभ परिश्रम से सफलता मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता, मित्र सहयोग नहीं करेंगे। माता-पिता की चिंता
बढ़ेगी।


धनु:

इस माह आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। बहन के विवाह में विलंब होगा। हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। संपत्ति के मामले में उलझन आएगी। आय और संतान की ओर से चिंता बनी रहेगी। संतान के कार्यों के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। थकान महसूस करेंगे। नए कार्य के अवसर से मन प्रसन्न होगा, उन्नति होगी। रुका धन मिल जाएगा।
व्यय अधिक होगा। प्रेम संबंधों में परेशानी आएगी।


मकर:

इस माह आपके लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग भागीदार सेअनबन रुका धन मिलेगा। भाग दौड़, तनाव, विवाद व झगड़े से दूर रहें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे। प्रतियोगिता व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग, नए संबंध बनेंगे। माता के कार्य हो जाने से खुशी होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।


कुम्भ:

इस माह आपको उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि, मकान वाहन खरीदेंगे। नए संबंध का लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि यात्रा सुखद, रुका धन मिलेगा। किन्तु विरोधी परेशान करेंगे। अपनों के सहयोग से समस्याएं सुलझ जाएंगी। माता को कष्ट रहेगा। पारिवारिक विवाद होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। जीवन साथी से वैचारिक मतांतर रहेंगे।


मीन:

इस माह धन लाभ, शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि, उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न होंगे। राजकीय कार्य से लाभ, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी से अनबन रहेगी। अपनों से धोखा मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा प्राप्त नहीं होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। लंबी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। परिवार के साथ आनंद से समय व्यतीत करेंगे। आय से अधिक व्यय के कारण कर्ज भी लेना पड़ सकता है।


Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...