राशिफल अक्टूबर 2019

Date:

जानिए अक्टूबर 2019 का राशिफल पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष:

इस माह आपके लिये धन लाभ, मान-सम्मान मिलेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सुख-साधनों की बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य में प्रगति, नौकरी में स्थान परिवर्तन, जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। रुका धन प्राप्त होगा। आय से अधिक व्यय होगा, जीवन साथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा, किन्तु पारिवारिक उलझने अधिक रहेंगी। मित्र सहयोगी रहेंगे। परिवार में साथ घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। स्वस्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। विवाह संबंध सम्बंधित कार्य पूर्ण होगा।


वृषभ:

इस माह व्यवसाय में वृद्धि, सामजिक कार्यों में मान-सम्मान व यश बढ़ेगा। सफलता के सुअवसर मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। परिश्रम के बल से आय बढ़ेगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य ख़राब बना रहेगा। व्यापार, नौकरी में लाभ होगा। यात्रा योग। अपने लोग परायों जैसा व्यव्हार करेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे। क्रोध और वाणी से अपने बनते कार्य बिगाड़ लेंगे। शुभचिंतकों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अपने भाग्य के सहारे काम बना लेंगे। संतान एवं माता की चिंता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहयोग मिलेगा।


मिथुन:

इस माह आपके यहाँ मांगलिक कार्य होंगे। सफलता एवं प्रसन्नता का वातावरण रहेगा, यात्रा होगी। उपहार मिलने के योग, शुभ समाचार मिलेंगे। आलस्य से बचें, विपरीत योनी की ओर रुझान बना रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लें, नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है। जीवन में उन्नति के सुअवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से अनबन बनी रहेगी। राजकीय कार्यों से भी सफलता मिलेगी। अधिक खर्च के कारण क़र्ज़ लेना पड़ सकता है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त बनी रहेगी। काम का बोझ बढ़ेगा, समय प्रतिकूल है।


कर्क:

इस माह खर्च अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लम्बी यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नए अवसर मिलेंगे। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। परिवार के साथ सानन्द समय व्यतीत करेंगे। संतान की उन्नति से खुश होंगे। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। विरोधी परेशान करेंगे। भाइयों से भी विवाद बना रहेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। बहन से सहायता मिलेगी। व्यापार से लाभ होगा। वाहन पर खर्च होगा। प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता मिलेगी।


सिंह:

इस माह सामजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ एवं उन्नति के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अतिथियों के आने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। जीवन साथी से सहयोग, संतान सुख मिलेगा। मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। लाटरी, शेयर में सावधानी रखें। परीक्षा में सफलता मिलेगी। काम-काज की स्थिति बदलेगी। क्षेत्र का विस्तार होगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, यात्रा होगी।


कन्या:

इस माह रुके कार्य पूरे होंगे। प्रियजन से भेंट, भौतिक सुख बढ़ेगा। मांगलिक कार्य पर खर्च करेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। विलासिता के साधनों पर खर्च, जीवन साथी का सहयोग बनेगा। मानसिक तनाव दूर होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। लम्बी दूरी की यात्रा होगी। वाहन खरीदेंगे और बेचेंगे। अधिक खर्च से बजट बिगड़ेगा। शरीर कष्ट होगा। चोर से सावधानी रखें।


तुला:

इस माह आपको अपनी सूझबूझ से लाभ होगा। मांगलिक शुभ कार्यों पर व्यय, आर्थिक स्थिति में सुधार, सरकारी कार्यों से लाभ होगा। विवाह की बाधाएँ दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा में संतान सफलता होगी। उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रियजन के संपर्क का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्थान, व्यवसाय में परिवर्तन होगा। ध्यान व योग में रूचि रखेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। दौड़-धूप अधिक होगी। जीवन साथी से विवाद व अस्थिरता रहेगी। शारीरिक कष्ट बना रहेगा।


वृश्चिक:

इस माह कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति होगी। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग, नए अवसर से उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता से वैचारिक मतान्तर, जीवन साथी को शारीरिक कष्ट रहेगा। सुख साधनों में वृद्धि और खर्च होगा। शत्रु से परेशानी बनी रहेगी, यात्रा होगी। जमीन-संपत्ति के कार्यों में उलझने बढ़ेगी। पत्राचार से लाभ होगा, सेहत का ध्यान रखेंगे।


धनु:

यह माह आपके लिये मिश्रित फलदायी रहेगा। नया कार्य करेंगे। मनोकांक्षा पूरी होगी। उन्नति के प्रयास सफल होंगे किन्तु संबंधों का लाभ नहीं मिलेगा। अपनों के प्रति गुस्सा रहेगा, वाहन खरीदेंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवन साथी की चिंता करेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता, परिवार से दूर रहना पड़ेगा। सहयोगियों से अनबन रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दूसरों की जमानत देना हानिकारक रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रुका धन प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से कार्य बना लेंगे। भाइयों से संबंध सामान्य रहेंगे।


मकर:

इस माह पारिवारिक सुख बढ़ेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। धन और यश की प्राप्ति होगी, आय बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग, नए संबंधों का लाभ, भाई बहन के मतभेद दूर होंगे। परिवार और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सुविधा, पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति एवं स्थान परिवर्तन के योग, शत्रु परास्त होंगे। लेनदेन में सतर्कता बरते। परीक्षा में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव कम रहेगा। अपने विचार दूसरों पर नहीं थोपें। वाहन पर खर्च करेंगे।


कुम्भ:

इस माह शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनों का सहयोग, सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन बना रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक यश बढ़ेगा। घर में नया मेहमान आयेगा। मनोरंजन पर व्यय करेंगे। व्यवसाय में साझेदारी शुभ रहेगी। यात्रा होगी किन्तु संपत्ति विवाद में उलझेंगे। पारिवारिक सुख में कमी आयेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। माता के स्वास्थय की चिंता रहेगी। साक्षात्कार व परीक्षा में सफलता मिलेगी। मनचाहे परिणाम मिलेंगे।


मीन:

इस माह धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। धर्म के कारण मन प्रसन्न रहेगा। रुका धन मिलेगा। संतान के कार्यों पर व्यय होगा। परिवार के साथ प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। यात्रा सुखमयी होगी, आलस्य करना परेशानीदायक रहेगा। परिवारजनों के सहयोग से बिगड़ा कार्य पूरा हो जाएगा। जल्दबाजी एवं क्रोध से हानि उठाना पढ़ सकती है। माता के स्वास्थय की चिंता रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।


Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...