राशिफल सितम्बर 2019

Date:

जानिए सितम्बर 2019 का राशिफल पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष:

इस माह आपके लिए उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न होगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख, साधनों में वृद्धि, मकान-वाहन खरीदेंगे। संतान की प्रगति पर ख़ुशी मिलेगी। नए सम्बन्ध का लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि, यात्रा सुख, रुका धन मिलेगा किन्तु विरोधी परेशान करेंगे। अपनों के सहयोग से समस्याएँ सुलझ जायेंगी। माता को कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। जीवन साथी से वैचारिक मतान्तर रहेंगे।


वृषभ:

इस माह आपके लिए धन लाभ, शुभ समाचार से मन प्रसन्नदायक होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि, उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। राजकीय कार्य से लाभ, धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी से अनबन रहेगी। अपनों से धोका मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा प्राप्त नहीं होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। परिवार के साथ आनंद से समय व्यतीत करेंगे। आय से अधिक व्यय के कारण कर्ज भी लेना पड़ सकता है।


मिथुन:

इस माह आपको पिता से सहयोग, दैनिक कार्यों में अनुकूलता, भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के कार्य में उन्नति, भाग-दौड़ अधिक, रुका धन मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग। नौकरी में परिवर्तन करने की सोच, दो नंबर के कार्यों से दूर रहें, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। अतिथियों के आने से प्रसन्न्ता का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। वाद-विवाद से बचना हितकर रहेगा। लम्बी यात्रा होगी। साझेदारी करने से हानि उठाना पड़ेगी। जोड़ों में दर्द बना रहेगा।


कर्क:

इस माह आपको सरकारी कार्यों में सफलता, बड़े बुज़ुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यापारिक योजना सफल होगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आजीविका की समस्या हल होगी। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। न्यायालीन प्रकरण में सफलता, मनोरंजन, दिखावा पर अधिक खर्च होगा। माता एवं जीवन साथी को स्वास्थ्य कष्ट, गृह सुख बढ़ेगा। अपनों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रिय वस्तु के खो जाने से मन अशांत रहेगा।


सिंह:

इस माह रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ होगा। समय आनंद से व्यतीत होगा। भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी। सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे। जीवन में नया उत्साह बनेगा। संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। भ्रमण के लिये हिल स्टेशन की यात्रा करेंगे। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। बच्चों की पढाई में अरूचि रहेगी। जीवन साथी और बच्चों से अनबन या वैचारिक मतान्तर बने रहेंगे। परेशानियों से बचने के लिये आलस्य एवं क्रोध छोड़ें। भागीदारी से लाभ होगा। आय में कमी, व्यय अधिक होगा। घर में शुभ कार्य होगा।


कन्या:

इस माह आपको यश, मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य करेंगे। व्यापार में वृद्धि, सबका सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन में नया मोड़ आएगा। राज्य लाभ और सक्रियता से लाभ कराएंगे। परीक्षा में सफलता मिलेगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुख साधन पर खर्च करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। तीर्थ यात्रा करेंगे। चोट लगने का भय, खर्च होगा। सोच-समझकर दूसरों पर विश्वास करें। धोखा हो सकता है।


तुला:

यह माह आपके लिये शिक्षा में सफलता, व्यापार में उन्नतिदायक होगा। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भाइयों से सहायता मिलेगी। जीवन में नया परिवर्तन आयेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अधिकारी सहायक होंगे। जीवन साथी की चिंता रहेगी। परोपकार की भावना बानी रहेगी। यश मिलेगा। भाग-दौड़ के अनुरूप लाभ होगा। सुख-साधन बढ़ेंगे। खर्च की अधिकता बानी रहेगी। पेट ख़राब बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी।


वृश्चिक:

इस माह रुके कार्य में गति आयेगी। हास्य-परिहास में समय व्यतीत होगा। स्वाध्याय में भी रूचि बढ़ेगी। पदोन्नति होगी। भाइयों से सहयोग, सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि, व्यापार से लाभ, जीवन साथी की उन्नति पर मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। मित्रों से सहयोग, रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से ख़ुशी मिलेगी। उपहार मिलने से ख़ुशी मिलेगी। कर्ज लेना पड़ेगा। यात्रा में परेशानी आयेगी।


धनु:

इस माह में आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। प्रतियोगिता में सफलता के साथ-साथ सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। माता-पिता की सेहत की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है। संतान से ख़ुशी मिलेगी। मनोरंजन संग समय व्यतीत होगा। नौकरी में उन्नति व कार्य क्षेत्र में सुधार होगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पिता से वैचारिक मतान्तर किन्तु परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।


मकर:

इस माह आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यापार में तेज़ी आयेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। शुभ कार्य होंगे। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। माता का आशीर्वाद व भाग्य साथ देगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। उपहार और मित्र आने की ख़ुशी रहेगी। जीवन साथी से लाभ होगा। किसी पूर्व परिचित से भेंट होगी। विरोधी परास्त होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे। खर्च बढ़ेंगे। राज्य से लाभ व मान सम्मान मिलेगा।


कुम्भ:

इस माह आपके लिये पारिवारिक सुख बढ़ेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि, भाग्य साथ देगा। कार्य में गति आयेगी। संतान के कार्य पूर्ण होंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध सुधरेंगे। दैनिक कार्य में अनुकूलता रहेगी। भूमि संपत्ति के विवाद दूर होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। विपरीत योनि की ओर रुझान रहेगा। मनोविनोद का वातावरण बनेगा। उपहार प्राप्त होंगे। घर में शुभ कार्य होंगे। स्वास्थ्य नरम बना रहेगा। सरकार से मान-सम्मान प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिलेगा।


मीन:

इस माह कार्य क्षेत्र में विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारियों के सहयोग से नए अवसर प्राप्त होंगे। मनोकांक्षा पूर्ण होगी। सोचे कार्य हो जाने से ख़ुशी मिलेगी। वाहन बदलेंगे, रुका धन मिल जायेगा। विरोधी बढ़ेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगा। पिता को कष्ट, आवास समस्या सुलझेगी। भाग-दौड़ से कार्य बन जायेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। व्यापार व साझेदारी से लाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा।


Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...