Wednesday, February 25, 2026
17.3 C
London

संयम और उत्साह सावन का संदेश

हरी भरी वसुंधरा, रिमझिम बरसात, भरे-भरे नदी तालाब, मंद-मंद समीर निश्चय ही मन में उत्साह का उफान ले आता है। यही कारण है कि हमारी संस्कृति में सावन माह का हर दिन कुछ विशिष्ट बन गया है। हर दिन उत्सव का दिन है, हर उत्सव का अपना एक अलग अंदाज है।

उत्सवों से भरे इस सावन मास की एक और अन्य व्यवस्था भी है, उत्सव के साथ-साथ ये महिना उपवास का भी है। पूरे मास एक समय भोजन की प्रथा है, पूरा मास नहीं तो सोमवार का जिव्हा संयम तो अधिकतर लोग रखते हैं। अन्य दिवसों में भी इस संयम के अलग-अलग तरीके वर्णित हैं।

सावन मास की यह परम्परा जिंदगी की सही राह समझाती है। सफल और आनंदमयी जिंदगी जीनी है, तो मन में जीने का उत्साह होना बहुत जरूरी है। हर कार्य को उत्साह के साथ करना जरूरी है, उत्साह कार्य को बोझिलता से बचाता ही नहीं वरन् उसे आनंदमयी बना देता है। उत्साह नहीं तो जिंदगी नीरस बन, बोझ लगने लगती है और आप सब जानते हैं कि बोझा ढोया जाता है, जिया नहीं जाता। बोझ भार होता है, आनंदमयी नहीं होता।

श्रावण मास की उपवास व्यवस्था जीवन में संयम का महत्व समझाती है। मन के उत्साह पर मस्तिष्क का संयम, जीवन को संतुलित बनाता है। जीवन का संतुलित होना सुख, शांति और सफलता के लिये बहुत आवश्यक है। ये उत्साह पर लगी वो नकेल है जो जीवन को कभी भटकने नहीं देती।

सावन माह की इस सांस्कृतिक धरोहर को अपने जीवन प्रबंधन का मूल मंत्र बनाइये। हर हाल, हर परिस्थिति में स्फूर्ति और उत्साह को अपने मन से कभी अलग मत कीजिये और साथ ही संयम की डोर से अपने जीवन को हर घड़ी बांधे रखिये। निरंतर अभ्यास और मनोबल आप स्वयं इन दोनों का सुंदर समायोजन कर सकते हैं।

ये करेंगे तो राह जिंदगी की आसान ही नहीं सुंदर और मनमोहक बन जायेगी।


Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img