Wednesday, February 25, 2026
9.2 C
London

धर्म के विरुद्ध संघर्ष यानी संसार के विरुद्ध संघर्ष

धर्म क्या है इसको लेकर सदैव बहस होती रहती है। कार्लमार्क्स का यह संवाद बहुत लोकप्रिय है कि धर्म जनता के लिए अफीम यानी नशा है। मार्क्स ने इस सवाल को बहुत पहले उठाया था कि धर्म से उत्पन्न्न रिक्तता को कैसे भरा जाए।

मनुष्य धर्म की रचना करता है या धर्म मनुष्य की रचना करता है, यह बहस एक पुराना मुद्दा है। किसी ने धर्म को मनुष्य स्वचेतना कहा है, सवप्रतिष्ठा माना है, भटके हुए लोगों के लिये सदमार्ग माना है। धर्म के विरुद्ध संघर्ष यानी संसार के विरुद्ध संघर्ष

मनुष्य रहता है, राज्य और समाज में। जीता है किसी धर्म में और कई बार धर्म और राज्य समाज एक-दुसरे के लिए उलटे नज़र आते हैं। वे एक-दूसरे को शीर्षासन करते हुए देखते हैं लेकिन तमाम प्रगतियों के बाद अब यह तय हो गया है की धर्म के विरुद्ध संघर्ष का मतलब है, संसार के विरूद्ध संघर्ष।

संसार में अध्यात्म की जो सुगंध होती है, उस तक पहुंचने के लिए धर्म एक साफ़-सुथरी पगडंडी है। धर्म को संसार में उलझाएँ तो अनेक विवाद हैं लेकिन अध्यात्म से जोड़ें तो उससे भी अधिक समाधान हैं। जैसे: अध्यात्म से जुड़कर आश्रम का नाम दिया है- ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास आश्रम।

ब्रह्मचर्य आश्रम ज्ञान की उपासना को बताता है। गृहस्थाश्रम में प्रेम, सहयोग और त्याग के प्रयोग किए जाते हैं, वानप्रस्थ में परिवार की मर्यादित आसक्ति को छोड़कर सेवा की जाए इसका आग्रह होता है तथा संन्यास आश्रम का अर्थ है निर्माण। एक ऐसा जीवन जो सिर्फ परमात्मा के लिए होगा।

देखा जाए तो इन चारों ही आश्रमों का केंद्र परिवार तथा उसका प्रबंधन होता है।संन्यास भारतीय संस्कृति का मौलिक शब्द है। इसलिए धर्म को अध्यात्म से जोड़कर खूब लाभ उठाया जा सकता है और संसार में उलझा कर हानि भी प्राप्त की जा सकती है।

-पं विजयशंकर मेहता (जीवन प्रबंधन गुरु)


Subscribe us on YouTube

Hot this week

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Topics

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...

Babulal Jaju को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एवं कल्चरल हेरिटेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img